फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Episode 80 MC Stan Soundarya Sharma Sreejita de become new Captain

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में आया नया ट्विस्ट, सौंदर्या और श्रीजिता के साथ एमसी स्टैन बने नए कैप्टन

Tue, 20 Dec 2022 12:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 20 Dec 2022 12:31 AM IST
सार

बिग बॉस ने ताजा एपिसोड में विकास मानकतला और सौंदर्या शर्मा को घर का नया कप्तान नियुक्त कर दिया, हालांकि बाद में विकास को घर की कैप्टेंसी से बर्खास्त कर दिया गया।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Episode 80 MC Stan Soundarya Sharma Sreejita de become new Captain
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 16 शो इन दिनों लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहा है। यही वजह है कि इसके मेकर्स ने शो को 4 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया है। शो में हर दिन कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, जिससे फैंस की उत्सुकता बिग बॉस को लेकर बनी हुई है। सोमवार के एपिसोड में कई मजेदार चीजें देखने को मिलीं।  शुरुआत में घरवालों के सोने पर बिग बॉस नाराज नजर आए। इसके बाद उन्होंने सभी को लिविंग एरिया में बुलाकर नए कैप्टन की घोषणा कर दी। बिग बॉस ने ताजा एपिसोड में एलान किया है कि पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी घर के तीन कैप्टन होंगे।

विज्ञापन

The Kashmir Files: पटकथा लेखक सईद अख्तर मिर्जा ने द कश्मीर फाइल्स को कहा कचरा! बोले- 'बात साइड लेने की नहीं..'

विज्ञापन

इसके तुरंत बाद बिग बॉस ने विकास मानकतला और सौंदर्या शर्मा को घर का नया कप्तान नियुक्त कर दिया, साथ ही उन्होंने घरवालों को तीसरा कैप्टन बनने का मौका भी दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क पूरा करना होगा। जो भी इस गेम में आखिर तक बचेगा वह घर का तीसरा कैप्टन होगा। इसके बाद बिग बॉस ने बताया कि गार्डन एरिया को ऑफिस में तब्दील कर दिया गया है, जिसके बॉस विकास और सौंदर्या हैं। वहीं बाकी घरवाले इस ऑफिस के कर्मचारी हैं। 
Avatar 2 BO Collection: 150 करोड़ के करीब पहुंची 'अवतार 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा फिल्म का हाल

विज्ञापन

बिग बॉस ने आगे बताया कि सभी को बारी-बारी से विकास और सौंदर्या को फोन करके दूसरे सदस्यों की दावेदारी खत्म करने की कोशिश करनी होगी। पांचवें यानी आखिरी राउंड तक जो भी दावेदार बचेगा वो घर का नया कप्तान चुना जाएगा। बिग बॉस की इस घोषणा के बाद यह गेम शुरू हो गया। सभी ने एक दूसरे का पत्ता साफ करने की कोशिश की। इसके बाद एक-एक करके सभी सदस्य फायर होते चले गए। हालांकि फैसला लेने में ज्यादा समय लगाने के चलते विकास को बिग बॉस ने बर्खास्त कर दिया गया। पांचवें राउंड में सौंदर्या ने साजिद को फायर कर दिया, जिसके बाद सौंदर्या, श्रीजिता के साथ एमसी स्टैन घर के नए कैप्टन बन गए।
Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed