Bigg Boss 16: 'मां-बाप ने कुछ नहीं सिखाया क्या..' किचन ड्यूटी को लेकर अर्चना और प्रियंका में हुआ घमासान
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने 'बिग बॉस' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम किचन एरिया में लड़ती हुई नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'बिग बॉस 16' जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ा भी जमकर हो रहा है। शो अब इस स्टेज पर पहुंच गया है जहां दोस्त भी लड़ जाते हैं। 'बिग बॉस' के घर में अर्चना गौतम की एंट्री हो चुकी हैं और अर्चना के आने से सबसे ज्यादा खुश प्रियंका चौधरी हुई थीं। लेकिन अब दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होती हुई दिखी है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने 'बिग बॉस' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दोनों ही किचन एरिया में लड़ती हुई नजर आ रही हैं।
सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि अर्चना और प्रियंका किचन के काम की वजह से झगड़ती नजर आ रही हैं। अर्चना प्रियंका से कहती हैं कि तू सिर्फ एक गोभी और आलू काट रही है।' इसके आगे अर्चना प्रियंका से कहती हैं, 'आज मैं तेरे साथ रोटी बनाने में मदद करती हूं। लेकिन बदले में तू पूरा किचन रैक साफ करेगी।' लेकिन प्रियंका इस काम के लिए साफ मना कर देती हैं और कहती हैं, ' मैं किसी के बोलने पर कुछ नहीं करूंगी।' इस बात से अर्चना प्रियंका पर चिढ़ जाती हैं।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं, अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी की तू-तू, मैं-मैं इस हद तक पहुंच जाती है कि दोनों एक-दूसरे के मां-बाप को बीच में ले आते हैं। अर्चना प्रियंका से कहती हैं कि खाना बना कर वह बिग बॉस पर अहसान नहीं कर रही हैं और क्या उनके मां बाप ने उन्हें खाना बनाना नहीं सिखाया है। इतना सुनते ही प्रियंका अपना आपा खो देती हैं और अर्चना से कहती हैं कि उनके मां बाप पर जाने की जरूरत नहीं है। दोनों का लड़ाई का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक हैरान हैं कि जो दोनों बीते दिन तक एक साथ खड़ी हो रही थीं अब वही शो में लड़ती नजर आ रही हैं।
Qala Trailer Out: फिल्म 'कला' का ट्रेलर रिलीज! बाबिल खान-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बता दें कि इस हफ्ते साजिद खान घर के नए कैप्टन बने हैं और कैप्टन बनने के साथ ही वह घर के नए राजा भी घोषित हो गए हैं। घर में नया रूल आया है, जिसके हिसाब से ही साजिद खान ने प्रियंका, अर्चना और सौंदर्या को रूम ऑफ 6 में डाल दिया। अब इन तीनों पर ही नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है।