फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 after fight with mc stan Shaleen Bhanot decided to go out from the show

Bigg Boss 16: टीना दत्ता के एक फैसले से फूटा शालीन भनोट का गुस्सा, 'बिग बॉस' से लिया बाहर जाने का फैसला

Fri, 18 Nov 2022 11:49 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 18 Nov 2022 11:49 PM IST
सार

बिग बॉस 16 से शालीन भनोट ने बाहर जाने का फैसला लिया है। एमसी स्टैन संग लड़ाई के बाद शालीन ने यह फैसला लिया है। अब वीकएंड का वार में पता चलेगा कि शालीन बाहर जाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 after fight with mc stan Shaleen Bhanot decided to go out from the show
बिग बॉस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस' का 16वां सीजन जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़ों का लेवल भी हाई हो रहा है। गुरुवार के एपिसोड का अंत शालीन भनोट और एमसी स्टैन की लड़ाई के साथ हुआ और यही हाल शुक्रवार वाले दिन भी देखने को मिला। इस पूरे एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टैन लाइमलाइट में रहे, जो टीना दत्ता की वजह से लड़ पड़े थे। लेकिन इसी बीच अब शालीन भनोट ने शो से बाहर जाने का फैसला ले लिया है। 

विज्ञापन


घर में हुआ बवाल
दरअसल, शो में टीना दत्त के पैर में अचानक चोट लग गई थी। इसी वजह से टीना को संभालने के लिए शालीन और स्टैन दोनों ही आगे आए थे। इस दौरान शालीन, टीना के पैर को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन टीना बिल्कुल भी कंफर्टेबल नही थीं, जिस वजह से एमसी स्टैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन इसी बात पर दोनों की लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में 'बिग बॉस' के बाकी कंटेस्टेंट्स भी एक-एक करके जुड़ गए, जिससे घर में बहुत बवाल हुआ।
विज्ञापन


शिव और शालीन के बीच हाथापाई
वहीं, यह बवाल देर रात तक जारी रहा। इस बीच शालीन और शिव ठाकरे के बीच भी हाथापाई हो गई। इसी वजह से शो से कुछ कंटेस्टेंट्स शालीन को बाहर करने की बात कर रहे थे तो कुछ एमसी स्टैन को भी बाहर भेजने की बात करते दिखे। हालात ऐसे हो गए थे कि 'बिग बॉस' को देर रात ही टीना, शालीन और स्टैन को कन्फेशन रूम में बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



शालीन ने लिया बाहर जाने का फैसला

इस पूरे बवाल में जहां एमसी स्टैन कंफेशन रूम में शांत दिखे। तो वहीं, शालीन भनोट और टीना दत्त की यहां भी बहस हो गई। 'बिग बॉस' ने तीनों कंटेस्टेंट्स से बात करने के बाद इस पूरी लड़ाई पर टीना की राय मांगी थी। 'बिग बॉस' ने टीना को यह पावर दी थी कि वह जो भी फैसला लेंगी वही होगा। इस दौरान टीना ने एमसी स्टैन और शालीन दोनों को ही लड़ाई का बराबर का जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन शालीन ने टीना के फैसले को मानने से मना कर दिया था। हालांकि, इस पूरी बातचीत के बाद शालीन ने 'बिग बॉस'  का घर छोड़ने का फैसला लिया, जिसके बाद 'बिग बॉस' की तरफ से भी यह कहा गया कि सलमान खान के आने के बाद उन्हें अच्छे से घर भेजा जाएगा। अब वीकएंड का वार में पता चलेगा कि शालीन बाहर जाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed