फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: The grand premiere show of Bigg Boss 15 ended suddenly fans kept getting upset for hours

Bigg Boss 15: अचानक खत्म हो गया बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर शो, घंटों परेशान होते रहे फैंस

Sun, 03 Oct 2021 12:41 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Oct 2021 12:41 AM IST
सार

  • टेलीविजन पर बिग बॉस 15 का हुआ आगाज
  • बिग बॉस के घर में 13 कंटेस्टेंट्स ने ली एंट्री
  • आखिर में अचानक खत्म हो गया शो
  • शो बंद होने से परेशान हुए फैंस

विज्ञापन
Bigg Boss 15: The grand premiere show of Bigg Boss 15 ended suddenly fans kept getting upset for hours
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का ग्रैंड प्रीमियर अपने नए तौर-तरीकों के लिए काफी चर्चा में है। कई नई चीजें शो में दिखाई गईं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। प्रतिभागियों की अलग-अलग तरह से एंट्री और बिग जी द्वारा उन्हें शो में लाना एकदम अलग था। हालांकि, शो की एंडिंग भी अचानक हुई, जिससे फैंस काफी परेशान हुए। दरअसल, अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्रॉफ की एंट्री के बाद शो अचानक खत्म हो गया। फैंस को पहले तकनीकी समस्या का अहसास हुआ तो वह सोशल मीडिया का रुख करने लगे, लेकिन हकीकत का पता नहीं लग पाया। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आखिर शो के अंत में क्या हुआ?

विज्ञापन

 

Bigg Boss 15: The grand premiere show of Bigg Boss 15 ended suddenly fans kept getting upset for hours
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

अचानक खत्म हो गया शो

ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता के चलते बिग बॉस के तमाम फैंस Voot Select पर अपना पसंदीदा शो देख रहे थे। सलमान खान लगातार प्रतिभागियों की एंट्री करा रहे थे। इसी कड़ी में अफसाना खान, मायशा अय्यर और साहिल श्रॉफ की घर में एंट्री होती है। तीनों एक टास्क को पार करके जंगल थीम वाले घर तक पहुंचते हैं। इसके बाद वूट सेलेक्ट पर शो अचानक बंद हो गया। वहीं, कुछ देर बाद शो की दोबारा शुरुआत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 15: The grand premiere show of Bigg Boss 15 ended suddenly fans kept getting upset for hours
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तकनीकी समस्या समझ परेशान हुए फैंस 

अचानक शो बंद होने और उसके दोबारा शुरू होने से फैंस परेशान हो गए। शुरुआत में उन्हें लगा कि वूट सेलेक्ट में तकनीकी समस्या आ गई है। काफी लोगों ने ऐप को कई बार बंद करके खोला, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद लोग सोशल मीडिया का रुख करने लगे और वहां मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। हालांकि, वहां भी उन्हें कोई सटीक जानकारी नहीं मिली।

 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: The grand premiere show of Bigg Boss 15 ended suddenly fans kept getting upset for hours
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर उड़ने लगीं अफवाह

इस दौरान सोशल मीडिया पर बिग बॉस को लेकर तमाम अफवाह भी उड़ने लगीं। दरअसल, कुछ लोगों ने शो में शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल ने एंट्री कर ली है, लेकिन यह हकीकत नहीं थी। अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि साहिल श्रॉफ की एंट्री के बाद शो के स्टेज पर रणवीर सिंह आते हैं। वह सलमान खान के साथ हंसी-मजाक करते हैं। इसके बाद अचानक शो में घोषणा होती है कि बिग बॉस ओटीटी के प्रतिभागी अगले दिन शो में शरीक होंगे। इसके साथ ग्रैंड प्रीमियर शो खत्म हो गया। हालांकि, शो के इस तरह खत्म होने को फैंस हजम नहीं कर पाए और काफी निराश नजर आए। उधर, वूट सेलेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिख रहे इंटरनल एरर के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed