फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Rashmi desai called devoleena bhattacharjee a woman of opportunity both of them had a fierce fight again

Bigg Boss 15: रश्मि ने देवोलीना को कहा मौका परस्त औरत, दोनों में फिर हुई जोरदार लड़ाई

Sat, 18 Dec 2021 02:54 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 18 Dec 2021 02:54 AM IST
सार

बीते दिनों जहां पक्की दोस्त बनकर आईं रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। तो वहीं उमर रियाज और तेजस्वी प्रकाश की दोस्ती भी टूटती नजर आ रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rashmi desai called devoleena bhattacharjee a woman of opportunity both of them had a fierce fight again
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में इन दिनों जबरदस्त लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही बिग बॉस गया घर दंगल का अखाड़ा बन चुका है। इन दिनों शो में जहां कई सदस्यों के रिश्ते मजबूत बनते दिख रहे हैं तो वहीं कई पुराने रिश्ते टूटते भी नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीते दिनों जहां पक्की दोस्त बनकर आईं रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। तो वहीं उमर रियाज और तेजस्वी प्रकाश की दोस्ती भी टूटती नजर आ रही है।

विज्ञापन

इसी बीच आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक बार फिर रश्मि और देवोलीना के बीच जोरदार बहसबाजी और लड़ाई देखने को मिली। दरअसल, शो के बीते एपिसोड्स से ही दोनों ही एक दूसरे को लगातार निशाने पर ले रही है और खरी-खोटी सुनाने का मौका नहीं छोड़ रही है। आज के एपिसोड में एक बार फिर रश्मि और देवोलीना आपस में भिड़ती नजर आईं।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rashmi desai called devoleena bhattacharjee a woman of opportunity both of them had a fierce fight again
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रितेश और रश्मि की बहस के बाद देवोलीना उन पर जबरदस्ती मामले में घुसने और राखी और रितेश के बीच बोलने को लेकर चिल्लाती नजर आईं। इस पर रश्मि भी उन्हें जवाब देती दिखाई दीं। देवोलीना के टूथपेस्ट वाले सवाल पर भी रश्मि ने सवाल उठाते हुए उन पर जबरदस्ती लड़ने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rashmi desai called devoleena bhattacharjee a woman of opportunity both of them had a fierce fight again
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इस दौरान दोनों के बीच बात इस हद तक बढ़ गई कि दोनों ने एक- दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। एक तरफ जहां देवोलीना ने रश्मि को फेक बताया तो वहीं रश्मि ने देवोलीना को मौका परस्त औरत बोल दिया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों एक- दूसरे पर पलटवार करते हुए बुरा- भला कहती नजर आईं।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rashmi desai called devoleena bhattacharjee a woman of opportunity both of them had a fierce fight again
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं बिग बॉस द्वारा इस हफ्ते जेल के लिए किसी सदस्य का नाम बताने के दौरान भी देवोलीना और रश्मि एक- दूसरे से लड़ती नजर आईं। इस दौरान जहां देवोलीना को रश्मि ने फेक बताया तो वही देवोलीना ने भी उनकी हाथ पकड़ेंगे वाली बात पर रश्मि को घेरती दिखाई दीं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed