रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के सेट से एक बुरी खबर आई है। अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में चलने वाले इस मशहूर रियलिटी शो के सेट के बाहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें सेट पर काम करने वाली एक कर्मचारी की मौत हो गई है। दुर्घटना की शिकार हुई कर्मचारी का नाम पिस्ता धाकड़ है जो प्रोडक्शन कंपनी एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ टैलेंट मैनेजर के रूप में काम करती थीं।
2 of 5
Bigg Boss 14 Front
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घटना शुक्रवार रात की है जब शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार के एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे। मुंबई फिल्म सिटी में लगे सेट से शूटिंग खत्म होने के बाद जब पिस्ता अपने एक सहायक के साथ स्कूटर पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं तो बाहर सड़क पर ही उन्हें एक वैनिटी वैन ने कुचल दिया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पिस्ता जब सेट से बाहर निकली तो बाहर बहुत अंधेरा था। सड़क भी साफ नहीं दिख रही थी। उन्हें अंदाजा हुआ नहीं और एक गड्ढा सामने आया जिसकी वजह से उनका स्कूटर फिसल कर गिर गया।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
पिस्ता और उनका सहायक स्कूटर से गिर गए। स्कूटर के गिरने के बाद पिस्ता बीच रोड पर जा गिरीं जबकि उनके स्कूटर पर पीछे बैठा सहायक सड़क के किनारे जा गिरा। इतने में पीछे से एक वैनिटी वैन आई और दुर्घटना को रोकने की कोशिश करने के बावजूद वैन पिस्ता के ऊपर से होकर निकल गई। पिस्ता को हिलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पिस्ता सिर्फ 24 साल की थीं और वह एंडेमोल शाइन इंडिया के लिए 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज पर काम करती थीं।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
पिस्ता की मौत तो सड़क दुर्घटना में मौके पर ही हो गई है। लेकिन, उनके सहायक का कोई अता पता नहीं है। जब इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कलर्स चैनल के प्रवक्ताओं से संपर्क किया गया तो उनका भी यही कहना है कि उन्हें भी इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्हें भी सिर्फ उतना ही पता है जितना खबरों से बाहर आया है।
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
उन्हें नहीं पता कि पिस्ता के सहायक का क्या हुआ और उन्हें यह भी नहीं पता कि आखिर इस दुर्घटना को अंजाम देने वाली वैनिटी वैन कहां से आई? इस बारे में फिलहाल कोई भी खुलकर बात करने के लिए तैयार नहीं है।
पढ़ें: IFFI 51: गोवा में दुनिया भर की फिल्मों का सबसे बड़ा मेला, स्टोरेरो को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड