फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 13 madhurima tuli wild card entry exclusive interview with amar ujala

Bigg Boss 13: वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले बोलीं मुधरिमा तुली, 'मैंने कोई योजना नहीं बनाई है'

Mon, 02 Dec 2019 06:48 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 02 Dec 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 madhurima tuli wild card entry exclusive interview with amar ujala
Madhurima Tuli - फोटो : amar ujala, mumbai

बिग बॉस की सफलता को देखते हुए इसके 13वें सीजन की अवधि बढ़ा दी गई है। शो में हर हफ्ते नया रोमांच देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा अब देहरादून की रहने वाली अभिनेत्री मधुरिमा तुली बनी हैं। घर में प्रवेश करने से पहले मधुरिमा ने अमर उजाला से खास बातचीत की।

विज्ञापन


बिग बॉस में आपकी वाइल्ड कार्ड एंट्री कितनी वाइल्ड होने जा रही है ?
पहली बार ऐसा हो रहा है जब शो की समय सीमा आगे बढ़ाई जा रही है। इस समय पर शो का हिस्सा बनना बहुत ही अच्छा है।  बिग बॉस का यह सीजन काफी खास बन चुका है इसलिए इन सभी वजहों से जब मेरे सामने जब यह मौका आया तो मैंने उसके लिए हां कह दिया।
विज्ञापन


बिग बॉस के घर में जो खेल चल रहा है उसके मुताबिक खुद को कितना तैयार किया है?
अभी मैंने इस सीजन को कुछ एपिसोड देखे हैं। इससे पहले पिछले सीजन के मैंने 10 -12 एपिसोड्स देखे थे। मैं घर के अंदर किसी भी योजना के साथ नहीं जा रही हूं। मुझे लगता है कि घर के लिए आप कोई भी योजना बना लीजिए लेकिन वह सब असफल हो जाती हैं। इसrलिए मैंने कोई खास तैयारी नहीं की है। मैं जैसी हूं वैसी ही जा रही हूं, वहां मैं आत्मविश्वास के साथ रहूंगी और जो सही रहेगा उसका साथ दूंगी। घर के अंदर जाकर देखूंगी कि कौन दोस्त बन सकता है और कौन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने कब से बिग बॉस देखना शुरू किया है?
मैं बिग बॉस को लंबे समय से फॉलो कर रही हूं। हालांकि पहले मैं बिग बॉस और उसके गेम से डरा करती थी लेकिन 'नच बलिए' करने के बाद मैं ऐसे शोज के लिए पूरी तरह तैयार हो गई। मुझे लगा कि अब मैं बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हूं।

सलमान खान शो में एकदम हेडमास्टर की तरह पेश आते हैं। उनके इस रूप के लिए आप कितनी तैयार हैं?
मैं 'नच बलिए' के समय सलमान खान से मिली थी। वह उस शो के निर्माता थे। मैं उस समय ही उनसे पहली बार मिली थी और उसके बाद मैं अब मिलूंगी।  उस समय उन्होंने मुझे पुराने रिलेशनशिप को लेकर कुछ सुझाव दिए थे। वह हमारी बहुत ही रोचक बातचीत थी।

क्या आप बिग बॉस की विजेता बन पाएंगी?
मेरी कोशिश तो यही रहेगी। अब जब मैं जा रही हूं तो मैं चाहूंगी कि मैं आखिरी तक खेलूं। विजेता को लेकर तो कुछ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि उसके काफी चीजों की भागेदारी होती है। उसके साथ ही बहुत सारे लोग बहुत समय से वहां टिके हुए हैं तो मेरी कोशिश यही रहेगी कि आखिरी तक खेलूं और विजेता बनने की पूरी कोशिश करूं।


बिग बॉस के घर में जाने की खबर से आपके घर वालों की कैसी प्रतिक्रिया रही?
मेरे बिग बॉस में जाने से घरवाले काफी खुश हैं। उनका कहना है कि तुम जाओ, हम तो तुम्हें टीवी पर देखते ही रहेंगे। सिर्फ दिक्कत यही है ना कि मैं नहीं देख पाऊंगी और ना ही फोन पर बात कर पाऊंगी। जब हम पहाड़ों पर जाते हैं या फिर ऐसी ही किसी ओर जगह जाते हैं तो भी हम लंबे समय तक नेटवर्क से दूर रहते हैं। वह भी एक अलग ही तरह का अनुभव होता है जहां आपको मन की शांति नसीब होती हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब हम घर के अंदर जाते हैं तो घरवालों को  कितना याद करते हैं और कितना मोबाइल को याद करते हैं।  


Bigg Boss 13: देवोलिना भट्टाचार्य ने सिद्धार्थ शुक्ला को बताया नेक दिल इंसान, पारस को कहा 'फ्लॉप'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed