फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big boss winner

जानिए, 'बिग बॉस' के विजेताओं की किस्मत कैसे बदली?

Tue, 07 Apr 2015 12:30 PM IST
सुप्रिया सोगले
सुप्रिया सोगले Updated Tue, 07 Apr 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
big boss winner

चर्चित और विवादित रियालिटी शो 'बिग ब्रदर' के देसी संस्करण 'बिग बॉस' ने टीवी शोज का इतिहास पूरी तरह बदल दिया।

विज्ञापन


इस शो ने कई अनजाने चेहरों को घर-घर पहुंचाया। यह अपने 8 सीजन पूरे कर चुका है।

'बिग बॉस' के 8 विजेताओं ने खूब मोटी रकम बटोरी। पर मोटी रकम बटोरने वाले ये 8 विजेता आजकल हैं कहां? क्या इस शो में आकर वाकई बदल गई उनकी किस्मत?

'बिग बॉस' के 8 विजेताओं जीतने वालों को पैसे के अलावा और क्या फायदा हुआ, जानिए 'बिग बॉस' के उन सितारों से बीबीसी की ख़ास बातचीत में।

बिगबॉस सीजन 1 विजेताः राहुल रॉय

big boss winner

1990 के दशक की हिट फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर 'बिग बॉस' ने उन्हें नया नाम दिया।

राहुल रॉय अपने 'बिग बॉस' के सफर के बारे में बताते हैं, "बिगबॉस में आने की वजह ये थी कि मैं चाहता था नई पीढ़ी मुझे जाने। हालाँकि मैं बिग बॉस से मिले नाम और शोहरत को भुना नहीं पाया क्योंकि उस दौरान मैं ऑस्ट्रेलिया में उलझा हुआ था।"

राहुल मानते हैं कि 'बिग बॉस' आपके लिए दरवाजे खोल देता है और इंडस्ट्री के लोगों से संपर्क आसान कर देता है।

राहुल फ़िलहाल महेश भट्ट और पूजा भट्ट के संपर्क में है। वे फिल्मों में अपनी दूसरी पारी शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है जहां उनकी पहली फिल्म 'देसी कंगारू' के प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिगबॉस सीजन 2 विजेताः आशुतोष कौशिक

big boss winner

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के सामान्य परिवार से आने वाले आशुतोष कौशिक ने एम टीवी के रोडीज शो से नाम कमाया और फिर 'बिग बॉस' का ख़िताब भी जीता।

आशुतोष कहते हैं, ''बिग बॉस से पैसे की वजह से अच्छा सपोर्ट मिला। बिग बॉस की मेहरबानी से काम-धंधे जोड़ लिए हैं।"

आज आशुतोष के पांच ढाबे हैं। उन्होंने एक ढाबा हाल ही में मुंबई में खोला है।

टीवी और फ़िल्मों में काम ना मिलने की वजह बताते हुए आशुतोष ने कहा, "मुझे मुंबई में काम के लिए कभी भी संघर्ष नहीं करना पड़ा। इसलिए पता ही नहीं चला कि 'बिग बॉस' को जीतने के बाद मुझे क्या मिला। अगर पता होता तो उसका इस्तेमाल जरूर करता"।

विज्ञापन

बिगबॉस सीजन 3 विजेताः विंदू दारा सिंह

big boss winner

जानेमाने पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने 'बिग बॉस' सीजन 3 का खिताब जीता।

उनका कहना है, "बिग बॉस शो आपका करियर बना सकता है और तबाह भी कर सकता है। इस शो के बाद आपको काम और पैसे ज्यादा मिलते हैं। मार्केट में आपकी कीमत बढ़ जाती है पर अगर आपने इस शो से सिर्फ लोगों की नफरत हासिल की है तो आपको शो के बाद काम नहीं भी मिल सकता है।"

विंदू दारा सिंह मानते है कि 'बिग बॉस' जीतने के बाद उन्हें काफी फायदा हुआ। उन्हें काम अधिक मिला पर आईपीएल विवाद ने उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाया।

फिलहाल विंदू कई कारोबार में अपने हाथ आजमा रहे हैं। इनमें महाबलेश्वर में चिल्ड्रन कैंपिंग, मुंबई में ब्यूटी सैलून और पंजाबी फ़िल्में शामिल हैं।

बिगबॉस सीजन 4 विजेताः श्वेता तिवारी

big boss winner

बालाजी टेलीफिल्मस की "कसौटी जिन्दगी की" धारावाहिक से चर्चा में आईं टीवी स्टार श्वेता तिवारी ने अपने डूबते करियर को बचने के लिए रियालिटी शो का सहारा लिया।

यह उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित भी हुआ। शो की विजेता बनने के बाद उन्होंने टीवी में अपनी दूसरी पारी शुरू की।

श्वेता फिलहाल "बेगूसराय" धारावाहिक में मशरूफ हैं।

बिगबॉस सीजन 5 विजेताः जूही परमार

big boss winner

"कुमकुम" धारावाहिक से भारतीय दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली जूही परमार करियर के बेहतरीन पड़ाव में 'बिग बॉस' पहुंची।

जूही कहती हैं, "सब मुझे "कुमकुम" धारावाहिक के नाम से जानते थे पर कोई भी जूही परमार की शख्सियत से वाकिफ़ नहीं था। इसलिए मैंने तय किया मैं "बिग बॉस" जाऊंगी। विजेता बनने के बाद मुझे पैसा मिला, फेम मिला, सराहना मिली।"

वे बताती हैं, "इसके बाद मैंने अपने परिवार के लिए ब्रेक ले लिया और माँ बनी। अब मेरी बच्ची 2 साल की हो गयी है।"

बिगबॉस सीजन 6 विजेताः उर्वशी ढोलकिया

big boss winner

"कामोनिका" किरदार के लिए मशहूर टीवी अदाकारा उर्वशी ढोलकिया नहीं मानती कि "बिग बॉस" से उनकी जिन्दगी में कुछ बदलाव आया है।

वे कहती हैं, "बिग बॉस जैसे रियलिटी शो से बदलाव आते होंगे पर मैंने तय किया कि मैं ब्रेक लूंगी क्योंकि उस साल मेरे बेटों का महत्वपूर्ण अकादमिक साल था।"

उर्वशी ने बताया, "31 साल टीवी इंडस्ट्री को दिए हैं। एकल अभिभावक होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पारिवारिक और प्रोफेशनल जिंदगी में संतुलन लाना भी जरूरी है इसलिए ब्रेक लेने का पूरा हक है"।

बिगबॉस सीजन 7 विजेताः गौहर खान

big boss winner

बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान बताती हैं, "बिग बॉस जाने से पहले मेरा काम ठीक-ठाक ही चल रहा था। पर मैं चाहती थी लोग मुझे मेरे व्यक्तित्व के लिए जानें। ये एक बहुत बड़ा रिस्क था। हालांकि "बिग बॉस" ने मुझे बहुत एक्सपोजर दिया है और विजेता बनने के बाद मैं हर काम कर रही हूँ।"

वे कहती हैं, "साल 2014 मेरी जिंदगी का सबसे व्यस्त साल रहा। बिग बॉस के बाद मैं लाइव इवेंट्स ज्यादा कर रही हूँ पर मेरा प्यार हमेशा एक्टिंग ही रहेगा।"

गौहर का कहना है कि "बिग बॉस" जीतने के बाद उन्हें फ़िल्मों के ऑफर भी आ रहे हैं और अधिकतर में उन्हें लीड रोल मिल रहे हैं।

बिगबॉस सीजन 8 विजेताः गौतम गुलाटी

big boss winner

"बिग बॉस" के आख़िरी सीजन के विजेता बने गौतम गुलाटी मानते हैं कि इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी।

वो कहते हैं, "मुझे फ़िल्मों के ऑफर आ रहे हैं और उसमें लीड रोल भी मिल रहे हैं। मुझे कई रियालिटी शो के ऑफर भी आए हैं पर मेरा पूरा ध्यान अभी फ़िल्मों की तरफ है।"

गौतम गुलाटी फ़िल्मों के कास्टिंग के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रेम चोपड़ा के साथ 'उड़नछू' फ़िल्म साइन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed