फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big boss update

कुशाल और गौहर के बीच खत्म हुआ प्यार!

Mon, 16 Dec 2013 04:03 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
big boss update

'बिग बॉस 7' की प्यारी प्रेम भरी जोड़ी कुशाल और गौहर के रिश्ते को लगता है शायद किसी की नजर लग गई है। हमेशा प्यार में डूबे रहने वाले ये लव बर्ड्स के रास्ते अब जुदा-जुदा दिख रहे हैं।

विज्ञापन


काम्या पंजाबी के बाहर होने के बाद जब घर के सदस्य कुछ अपसेट दिखेंगे तो बिग बॉस सभी का मूड अच्छा करने के लिए एक डांस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस अवसर पर कुशाल और गौहर के बीच दूरियां देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन


हालांकि इस झगड़े की वजह दोनों प्रतियोगियों का एक दूसरे के प्रति कुछ ज्यादा ही पजेसिव होना रहेगा। डांस कार्यक्रम के दौरान कुशाल और एजाज मूड अच्छा न होने पर ग्रुप से अलग होकर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गौहर कुशाल को डांस के लिए बुलाएंगी। कई बार कहने पर भी जब कुशाल नहीं आएंगे तो गौहर एजाज को बुलाएंगी। ये बात कुशाल को नागवार गुजरेगी और वह कमरे के अंदर चले जाएंगे।


गौहर को जब ये पता चलेगा तो वह कुशाल को मनाने जाएगी लेकिन कुशाल सोने का बहाना कर लेगा। खाने के वक्त भी कुशाल गौहर से कोई बात नहीं करेगा और खाने के लिए भी मना कर देगा।


ये बात गौहर को भी पसंद नहीं आएगी और दोनों में बातचीत बंद हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर संग्राम एजाज को इन दोनों से दूर रहने की सलाह देगा।

वैसे शो में गौहर और कुशाल के छोटे-मोटे झगड़े दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं ऐसे में कहीं ऐसा तो नहीं हो जाएगा कि इन दोनों के दिलों से प्यार गायब ही हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed