फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big boss latest update

बिग बॉसःकुशाल टंडन पर फिर बरसे सलमान खान

Mon, 25 Nov 2013 03:41 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 25 Nov 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
big boss latest update

कुशाल को लेकर सलमान की तल्खी कम होने का नाम ही नहीं ले रही। 'बिग बॉस' में कुशाल टंडन वापस तो आ गए हैं पर सलमान उनको खरी-खोटी सुनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


शो के प्रतियोगी कुशाल पहले ऐसे प्रतियोगी रहे जिनको 'बिग बॉस' ने घर से बाहर जाने का आदेश दिया। जिसके चलते कुशाल को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा। वजह उनका तनीषा और एंडी से हुआ झगड़ा रहा।

विज्ञापन


घर से बाहर आकर कुशाल ने सलमान खान पर पक्षपात का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर भी सलमान को काफी अपोजिट कमेंट सुनने को मिले।

जूम चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कुशाल ने कहा कि सलमान खान ने अपने व्यवहार के लिए उनसे माफी मांगी थी लेकिन शो से इसे एडिट कर दिया गया। ये भी सुनने में आया कि सलमान की वजह से कुशाल वापस शो में नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शो के वीकेंड एपीसोड में सलमान ने कुशाल को आड़े हाथों लेते हुए उन पर अपना गुस्सा जाहिर किया और कुशाल से कहा कि आपने जो बाहर जाकर  कहा वह बातें मैंने सुनी।

मैं केवल इस काम के लिए नहीं बैठा हूं कि मैं किसी को शो मे वापस आने से रोकूं। उन्होंने ये भी कहा कि ये बातें मेरे लिए काफी छोटी हैं। इस पर कुशाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था लेकिन मीडिया ने इन बातों को ज्यादा हवा दी।

लेकिन सलमान के चेहरे पर उनको लेकर गुस्सा शांत नहीं हुआ। सलमान ने कुशाल को आगे से आदमियों जैसा व्यवहार करने की हिदायत दी और कहा कि एक पुरुष को चुगली और शिकायतें जैसी बातें सूट नहीं करतीं।


इस सब के बीच शो की अहम प्रतियोगी ऐली अवराम शो से बाहर हो गई हैं। एली के जाने पर सोफिया सबसे ज्यादा रोईं उन्होंने कहा कि वह शो से बाहर जाना चाहती हैं एली ने कोई गलती नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed