ये तो सलमान की इज्जत का सवाल है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मामले ने ऐसा मोड़ ले लिया है जिससे सलमान खान जैसे नामी गिरामी कलाकार की इज्जत दांव पर लग गई है।
सलमान खान कुशाल टंडन के एक वक्तव्य से बेहद नाराज हैं जिसमें कहा गया था कि सलमान ने उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। सलमान ने कहा है कि पब्लिसिटी पाने के लिए ये सब करना काफी बेकार बात है।
रिएलिटी शो बिग बॉस से बाहर होने के बाद कुशाल टंडन ने ये दावा किया था कि सलमान ने उनसे माफी मांगी थी। कुशाल ने एक चैनल को दिए अपने एक खास इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया थ। कुशाल ने कहा था कि बिग बॉस में सलमान भाई ने जमकर पक्षपात किया।
अरमान ने शो में इतनी बार आपा खोया और गालियां बकी लेकिन उनको सपोर्ट किया तनीषा से दोस्ती निभाई लेकिन मेरे साथ काफी गलत किया।
हांलाकि कुशाल ने ये भी कह दिया कि सलमान खान ने इस बात को रिएलाइज करते हुए शो की होस्टिंग के दौरान उनसे माफी भी मांग ली पर उनका ये माफीनामा शो से गायब कर दिया गया।
ये बात सलमान खान के कानों तक पंहुच गई है जिसके बाद वे आगबबूला हो उठे हैं। सलमान ने शो पर ये साफ कह दिया कि उन्होंने किसी से माफी नहीं मांगी थी बस इतना भर कहा था कि किसी का दिल टूटा हो तो में माफी मांगता हूं लेकिन ये शब्द कहना और माफी मांगना अलग बात है।
उन्होंने कुशाल को इशारा करते हुए दो टूक शब्दों में कह दिया है कि ये सब करना पब्लिसिटी पाने का तरीका है और ये तरीका बेहद गलत है।
वैसे कुशाल और सलमान की ये जंग एक अनोखे ही मोड़ पर पंहुच गई है। शो में सलमान ने प्रतियोगियों से ये पूछा कि क्या कोई कुशाल को शो में वापस बुलाना चाहता है।
तो किसी ने भी हाथ नहीं उठाया। यहां तक कि गौहर भी खामोश रहीं। ऐसे में सूत्र ये भी बताते हैं कि इस मामले ने अब सीधे सलमान और कलर्स के बीच भी मुकाबला हो सकता है।
क्योंकि सलमान नहीं चाहते कि कुशाल शो में वापस आएं पर चैनल टीआरपी बढ़ने की संभावना से कुशाल को फिर से लाना चाह रहा है। लेकिन अब सलमान की ईगो और चैनल के प्रोफिट की चाहत के बीच मामला झूल रहा है।