बिग बॉसः निकला हुआ प्रतिभागी फिर अंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में ट्वीस्ट जारी हैं। आक्रामक रवैया अख्तियार कर शो से बाहर हो चुकीं गौहर के शो में वापस आने के बाद अब कुशाल के भी शो में आने की खबरें हैं।
देखें: ये हैं बिग बॉस 7 के विवादित मेहमान
गौरतलब है कि एंडी से मारपीट के बाद बिग बॉस ने कुशाल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसके बाद गौहर भी कुशाल का साथ देते हुए शो से बाहर चली गईं।
पढ़ेः बिग बॉस के घर में इन लव बर्डस ने किया इलू-इलू
हालांकि गौहर अब शो में वापस आ गई हैं पर सूत्रों के मुताबित गौहर ने कुशाल को वापस लाने की शर्त पर ही शो में वापसी की हामी भरी थी।
ऐसे में शो के आयोजक भी अब कुशाल को घर में लाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात कुशाल की सस्पेंस भरे स्टाइल में शो में वापसी होगी।
इससे पहले कुशाल ये कहकर भी सनसनी फैला चुके हैं कि सलमान खान ने उनसे माफी मांग ली है। ऐसे में उनकी वापसी की अटकलों को हवा मिल गई है।