बिग बॉस में कुछ यूं मनी सलमान की दिवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने दीपावली काफी खास अंदाज में मनाई। खासकर बिग बॉस के घर में उनका अंदाज तो बिल्कुल ही अलग रहा।
बिग बॉस की शाम दिवाली के नाम रही। दीपों का पर्व दीपावली का रंग शो में खास नजर आया। सलमान इस कार्यक्रम में पूरी मस्ती में नजर आए।
इस दिन कुछ खास मेहमानों ने शो में हिस्सा लिया। जिनमें रणवीर सिंह और सानिया मिर्जा मुख्य रूप से सम्मिलत रहे। खुद सलमान ने सदस्यों के साथ दीवाली सेलिब्रेशन किया।
पारंपरिक परिधानों से सुशोभित हर सदस्य दीवाली के पूरे मूड में नजर आया। सानिया मिर्जा जब स्टेज पर आई तब सलमान ने उनके खूब हंसी मजाक किया। सलमान ने सानिया के साथ तू ही तो मेरी दोस्त है गाने पर डांस किया।
इसके बाद रणवीर सिंह ने शो में अचानक से प्रवेश कर सबको सरप्राइज दिया। उन्होंने सदस्यों को "इश्कियांऊं-ठिश्कियाऊं" का खेल भी खिलाया और सबके साथ नाच गाना भी।
इसके बाद सलमान ने सदस्यों के साथ लंबा वक्त बिताया। प्रतियोगियों ने भी सलमान को खूब इंटरटेन किया।
सलमान खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मुंडा कमाल है गाने पर डांस किया। इसके बाद घर में आतिशबाजी और धूमधड़ाके का दौर खूब चला।