फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   big boss latest update

'बिग बॉस' के 20 दिन, जानें अब तक का सफर

Sat, 05 Oct 2013 04:22 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
अमर उजाला,दिल्ली Updated Sat, 05 Oct 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
big boss latest update

'बिग बॉस' सीजन 7 शुरू हुए 20 दिन बीत गए हैं। इस घर में अब तक की गतिविधियों ने धीरे-धीरे दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जिन्होंने अभी तक इस शो का एक भी भाग नहीं देखा है वह चिंतित नहीं हों क्योंकि हम इन 20 दिनों की सारी गतिविधियां आप तक पंहुचा रहे हैं।


शो का फारमेट इस बार काफी अलग रहा जिसमें 'बिग बॉस' का घर दो हिस्सों में बांटा गया। एक ओर जन्नत और दूसरी ओर जहन्नुम।

कुल 15 प्रतिभागी इसमें लाए गए जिनको दोनों घरों में रहने के लिए भेजा गया। कौन जन्नत में रहेगा और कौन जहन्नुम में इसकी जिम्मेदारी शो के दो प्रतियोगियों तनीषा और एंडी को सौंपी गई।


प्रत्यूषा की लव लाइफ कंट्रोवर्सी भी गौहर के माध्यम से शो में दिखाई दी। राजेश खन्ना की लिव इन रिलेशन पार्टनर अनीता आडवानी की कंट्रोवर्सी को भी भुनाने का प्रयास किया गया जब अनीता ने राजेश के बारे में कुछ बातें बताईं।
विज्ञापन


इन सब के बीच प्रत्यूषा, गौहर, काम्या और अरमान न्यू फाइटर के तौर पर शो में उभरे। इसके बाद तनीषा और एंडी दोस्त से दुश्मन में तबदील होने लगे। बिग बॉस के टास्क भी काफी अलग रहे। बीमारी और ईलाज टास्क के दौरान अरमान और संग्राम को अपने बाल कटवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहर और कुणाल की लव लाइफ में आसिफ की एंट्री हो चुकी है। अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट जन्नत और जहन्नवुम वासियों की अदलाबदली का रहा है। जिसके तहत शिल्पा और ऐली को छोड़कर सभी जन्नतवसियों को जहन्नुम और सभी जहन्नुमवासियों को जन्नत में ट्रांसफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed