फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Big Boss 8 finale and Salman

बिग बॉस 8 फिनाले में सलमान को लेकर हो सकता है बड़ा धमाका?

Sat, 31 Jan 2015 03:31 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 03:31 PM IST
विज्ञापन
Big Boss 8 finale and Salman

क्या बिग बॉस 8 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान आएंगे, या उनके फैंस को निराश होना पड़ेगा। बिग बॉस के साथ भले ही कितने भी नाम जुड़ जाएं, लेकिन सच तो यह है कि सलमान खान शो की जान हैं।

विज्ञापन


कलर्स ने कई बार सलमान को शो से अलग करने का रिस्क लिया, लेकिन हर बार चैनल को निराशा ही साथ लगी। उन्हें हमेशा ही 'नो सलमान, नो टीआरपी' का सामना करना पड़ा। ऐसे में बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वे आज ग्रैंड फिनाले में आएंगे या नहीं।

विज्ञापन

सलमान को ग्रैंड फिनाले के लिए भेजा गया है इनविटेशन

Big Boss 8 finale and Salman

सलमान अपने फैंस और दर्शकों को हमेशा अचंभे में डालने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में चर्चा है कि सलमान खान बिग बॉस 8 के फिनाले में कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं।

शो के फिनाले में होस्ट सलमान खान की मौजूदगी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। सलमान खान ने शो को पांच साल होस्ट किया है। वहीं, बिग बॉस 8 उन्हें किसी कारणवश बीच में छोड़ना पड़ा, क्योंकि शो को एक महीना और बढ़ा दिया गया, जो कि सलमान नहीं चाहते थे।

खबरों के अनुसार, सलमान ने अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए शो को बॉय बॉय कर दिया। और उनकी जगह शो में आ गई फराह खान।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed