Bigg Boss 16: घरवालों के सामने गौतम ने टीना दत्ता को कहा- 'तुम सिर्फ मेरी हो', सुनकर शालीन भनोट को लगी मिर्ची
'बिग बॉस 16' के घर में टीना दत्ता और गौतम विग के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीना और गौतम के बॉन्ड को देखकर शालीन भनोट जलते हुए दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के घर में रोजाना कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। घर में रोज किसी न किसी कंटेस्टेंट का झगड़ा जरूर हो रहा है। लेकिन इन सबके बीच दो कंटेस्टेंट के बीच नजदीकियां भी बढ़ रही हैं। शो में टीना दत्ता और गौतम विग करीब आ रहे हैं, जिसकी झलक शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिली है। मेकर्स ने 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें साफ दिखाई दे रही है कि टीना और गौतम के बीच का प्यार देखकर शालीन भनोट को जलन महसूस हो रही है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर 'बिग बॉस 16' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिससे साफ है कि आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट, टीना दत्ता, गौतम विग और सुंबुल तौकीर डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए हैं। इस दौरान मस्ती भरे अंदाज में गौतम अपने दोस्त शालीन से कहते हैं कि शालीन ऐसा क्या है कि तू मुझे समझ नहीं पाता लेकिन टीना समझ जाती है। इस बात पर टीना कहती हैं, 'मैं तुम्हारी परवाह करती हूं। बेपनाह प्यार।'
यह भी पढ़ें:- Nayanthara-Vignesh: सेरोगेसी विवाद के बीच विग्नेश शिवन ने साझा किया पोस्ट, आलोचकों से कहा- धैर्य रखें
इन तीनों की यह मस्ती यहीं खत्म नहीं होती। वहीं, गौतम भी बोल पड़ते हैं की टीना सिर्फ मेरी है। दोनों की यह बात सुनकर शालीन कहते हैं कि अब सब कुछ सामने-सामने हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की शुरुआत में शालीन और गौतम, टीना के बारे में बात करते हुए भी दिखते हैं। इस वीडियो को मजेदार बनाने के लिए बैकग्राउंड में हिंदी सिनेमा का लोकप्रिय गाना 'तुझको मिर्ची लगी तो' भी लगाया हुआ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:- Prince-Yuvika: बिग बॉस में पनपे प्यार से शादी की मंजिल तक, ट्विस्ट्स से भरी प्रिंस-युविका की प्रेम कहानी
View this post on Instagram
बता दें कि इस हफ्ते शो के चार सदस्यों को सीधा नॉमिनेशन के लिए चुना गया है, जिसमें गोरी, स्टैन, श्रीजिता और टीना के अलावा शालीन भनोट भी शामिल हैं। यह फैसला शो के नए कैप्टन गौतम विग ने लिया है। गौतम ने यह नाम तब लिया, जब घर में भेदभाव के नाम पर खूब बवाल हुआ था।