फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prince-Yuvika: बिग बॉस में पनपे प्यार से शादी की मंजिल तक, ट्विस्ट्स से भरी प्रिंस-युविका की प्रेम कहानी

Wed, 12 Oct 2022 10:16 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 12 Oct 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Couples Prince Narula And Yuvika Chaudhary Ultimate Love Story
prince yuvika - फोटो : instagram

रिएलिटी शो बिग बॉस को अक्सर विवादित शो कहा जाता है। हर साल सोशल मीडिया पर इस शो को फेक बताया जाता है। हालांकि, इस शो में हिस्सा लेने वाले सदस्यों के लिए यह बिल्कुल भी फेक नहीं हाेता। इस बात का सबूत इस शो में बनी जोड़ियां जैसे सिद्धार्थ-शहनाज, तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा और एजाज खान-पवित्रा पुनिया हैं। जिन्होंने शो के बाद भी अपने रिश्ते को बनाए रखा। आज हम आपको ऐसी ही एक जोड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी...जिन्होंने बिग बॉस में पनपे अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाया।

loader
Bigg Boss Couples Prince Narula And Yuvika Chaudhary Ultimate Love Story
yuvika and prince

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात 'बिग बॉस 9' के घर में हुई थी। बात दें कि शो में पहले दोनों दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। शो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई। हालांकि, कॉन्ट्रोवर्शियल शो में ऐसा नजारा देखना एक आम बात है, इसलिए तब किसी ने यह नहीं सोचा था कि ये दोनों आगे चलकर रियल लाइफ पार्टनर बनने वाले हैं। तब ऐसा लग रहा था कि टीआरपी और कैमरे के सामने नजर आने के लिए एक प्यार का किस्सा गढ़ा जा रहा है।

Comedy Movies: इन फिल्मों में मिलेगा कॉमेडी और दमदार कंटेंट का डबल डोज, आईएमडीबी पर मिली सबसे ज्यादा रेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Couples Prince Narula And Yuvika Chaudhary Ultimate Love Story
prince yuvika - फोटो : instagram

लेकिन, 'बिग बॉस' के घर में युविका ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाईं। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था, जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, युविका के बेघर होते ही नोरा फतेही की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और प्रिंस-युविका का रिश्ता धूमिल होता हुआ दिखाई देने लगा। लेकिन, स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब 'बिग बॉस' ने युविका की घर में दोबारा एंट्री करवा दी। युविका के घर में जाते ही चीजें बदलने लगीं और युविका कहीं-न-कहीं प्रिंस और नोरा के रिश्तों पर सवाल उठाने लगीं। बात दें कि 'बिग बॉस सीजन 9' को प्रिंस नरूला ने जीता था जिसके बाद से युविका और प्रिंस एक बार फिर से साथ देखे जाने लगे।

Karwa Chauth Vrat 2022: करवाचौथ व्रत पर विवादित बयान देकर फंस चुकी हैं ये एक्ट्रेस, सुननी पड़ी थी खरी-खोटी

Bigg Boss Couples Prince Narula And Yuvika Chaudhary Ultimate Love Story
prince yuvika - फोटो : instagram
युविका ने एक इंटरव्यू में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था, 'शो में प्रिंस को मुझसे उम्मीद थी, लेकिन जब मैंने कुछ रेस्पॉन्ड नहीं किया तो उन्हें लगा कि मुझे उनसे दिक्कत है। मैं, कभी उन्हें हां नहीं करूंगी। लेकिन जब हम बाहर आए तो हम एक अच्छे दोस्त बन गए और एक दूसरे को अच्छे से वक्त देने लगे।' युविका ने प्रिंस को हां बोलने के लिए अच्छा खासा वक्त लिया, और जब युविका को प्रिंस पसंद आ गए तब दोनों ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते की घोषण कर दी। इसके बाद दोनों लव बर्ड्स ने परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त की मौजूदगी में 12 अक्तूबर को मुंबई में शादी कर ली। आज दोनों की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। 

Shakti Mohan Birthday: कभी चलना-फिरना भी था मुश्किल, आज डांस की दुनिया में एक ब्रांड हैं शक्ति मोहन
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed