फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Promo Fan asked sharp questions to nimrit kaur ahluwalia

Bigg Boss 16 Promo: निमरत पर हुई दर्शकों के तीखे सवालों की बौछार, भड़कीं प्रियंका ने कह डाली यह बात

Sun, 16 Oct 2022 04:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 16 Oct 2022 04:11 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' में निमरत घर की पहली कैप्टन बनी थीं और अब वह दर्शकों के सवाल में फंस गई हैं। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमरत फैंस के तीखे सवाल का सामना कर रही हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Promo Fan asked sharp questions to nimrit kaur ahluwalia
bigg boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

'बिग बॉस' का 16वां सीजन भरपूर ट्विस्ट एंड टर्न के बीच बीत रहा है, जिसमें भरपूर लड़ाई-झगड़े के साथ खूब सारी मस्ती और मजाक भी देखने को मिल रहा है। शो का अपकमिंग एपिसोड भी काफी मजेदार होने वाला है, जिसकी एक झलक मेकर्स ने लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो शेयर कर दिखा दी है। प्रोमो में घर के सदस्यों पर दर्शकों के तीखे सवालों का हमला हो रहा है।

हाल ही में मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है और जैसा कि हर बार होता है इस बार भी प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को शो के लिए बढ़ा दी है। इस सीजन में जनता को हर संडे कंटेस्टेंट्स से अपने मन की बात कहने का मौका दिया जा रहा है और इस बार जनता के सवालों की बौछार निमरत पर हुई। लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि निमरत से सवाल किया जाता है कि आप बोलती हैं कि मैं अकेले खेल रही हूं लेकिन आपको टास्क के दौरान फिर ग्रुप की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सवाल पर जहां एक तरफ सभी कंटेस्टेंट्स तालियां बजाते हैं, दूसरी तरफ निमरत के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं। निमरत इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करती हैं लेकिन वह ठीक से कुछ बोल नहीं पातीं। दूसरी तरफ शिव ठाकरे कहते हैं कि अगर ग्रुप है तो इसे स्वीकार करें। वहीं, प्रियंका कहती हुई नजर आ रही हैं कि सबको लगता है की ग्रुप है, बस ग्रुप वालों को नहीं लगता की ग्रुप है। निमरत इस पर कहती हैं की इस मुद्दे पर वह अब और सफाई नहीं दे सकती हैं।

विज्ञापन

प्रोमो में साफ पता चलता है की रविवार का एपिसोड काफी सारे धमाकों से भरपूर होने वाला है, जिसमें प्रियंका और निमरत को आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है। जनता के वार का कैसे सामना करते है कंटेस्टेंट्स... यह तो शो के टेलिकास्ट होने के पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed