रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपनी पार्टी को लेकर तो कभी बयानों को लेकर। अब रुबीना ने कहा है कि उनकी दूसरी शादी निश्चित रूप से होगी। चौंकिए मत, क्योंकि ये शादी किसी और से नहीं बल्कि अभिनव शुक्ला से ही होगी।
2 of 6
अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक
- फोटो : Instagram: @ashukla09
‘छोटी बहू’ खिताब जीतकर घर लौटी हैं। इसके बाद से सभी रुबीना को खूब बधाइयां दे रहे हैं और आवभगत में लगे हैं। लेकिन इन सबके बीच जो गौर करने वाली बात है वो ये है कि रुबीना के उनके पति के साथ रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ रहे हैं।
आपको याद होगा कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बिग बॉस 14 में जाने का मूल उद्देश्य क्या था। दोनों ने शो के पहले और शो के दौरान भी इस बात का खुलासा किया था। ये दोनों तलाक लेने वाले थे। लेकिन कानून के अनुसार इन्हें 6 महीने का समय तलाक से पहले साथ गुजारना था ताकि तलाक रोकने की गुंजाइश बनी रहे। इसलिए दोनों साथ समय गुजारने और एक दूसरे को जानने परखने के लिए बिग बॉस के घर चले आए।
रुबीना का कहना था कि उनका रिश्ता दम तोड़ रहा था। उसमें जान नहीं बची थी। तब दोनों ने बिग बॉस में जाने का फैसला किया और एक दूसरे को दूसरा मौका देने की कोशिश की। बिग बॉस के घर में 143 दिन के सफर में ही इन्हें समझ आ गया कि ये अलग नहीं हो रहे।
दरअसल रुबीना ने कुबूला था कि मैंने बिग बॉस में आकर सीखा है कि मतभेद और दो अलग विचारों वाले लोग होने के बाद भी साथ कैसे रहा जा सकता है। इस शो ने मेरे रिश्ते को एक नई जिंदगी दी है और अब हम तलाक लेने का फैसला वापस ले रहे हैं। हमने साथ रहने का निर्णय कर लिया है।