Viral Video: बेटे के साथ पहली बार स्पॉट हुईं भारती सिंह, तस्वीरें साझा कर बताया नींद का हाल
डिलिवरी के दो दिन बाद कॉमेडियन भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। जिसके बाद भारती सिंह और हर्ष पहली बार अपने बेटे के साथ नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का जीवन उनके बच्चे के आने से खुशियों से भर गया है। दंपति ने कुछ दिनों पहले ही अपने बच्चे का स्वागत किया था। मां बनने के बाद से ही कॉमेडियन भारती सिंह अपने बेबी बॉय के साथ अपना हर पल एंजॉय करना चाहती हैं। वह अपने बेटे के साथ अपनी लाइफ का यह नया फेज शुरू कर काफी खुश हैं। लेकिन हर आम लड़की की ही तरह उनकी जिंदगी में भी मां बनने के बाद बदलाव आए हैं, जिसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए किया।
भारती की उड़ी नींद
भारती सिंह ने पिछले दिनों व्लॉग साझा कर अपने दर्द भरे प्रेगनेंसी फेज के बारे में बताया था। वहीं अब भारती सिंह ने खुलासा किया है कि उनकी रातों की नींदें उड़ गई है। दरअसल, भारती ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"अब नींद नहीं जागना है बस।" उनके कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि वह अब रातों को जागकर अपने प्यारे से बच्चे की देखभाल कर रही हैं और एक मां का फर्ज बहुत अच्छे से निभा रही हैं।

भारती को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी
करीब दो दिन के आराम के बाद मां बनी भारती सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। छुट्टी मिलने के बाद की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हॉस्पिटल से बाहर आते वक्त भारती और हर्ष ने पैपराजी को पोज भी दिए। इन तस्वीरों में हर्ष के हाथ में बेबी बॉय भी नजर आ रहा है लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है।

