फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bharti Singh shared the first picture of her son and wrote Lifeline

Bharti Singh Baby Photo: भारती सिंह ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, प्यार जताते हुए लिखी दिल की बात

Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
सार

भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर बेटे संग पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कॉमेडियन अपने बेटे पर प्यार लुटाती दिख रही हैं।

विज्ञापन
Bharti Singh shared the first picture of her son and wrote Lifeline
भारती सिंह - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

कॉमेडियन भारती सिंह एक क्यूट बेटे की मां बन गई हैं। भारती ने 3 अप्रैल को अपने बच्चे को जन्म दिया था लेकिन कॉमेडियन ने अब तक अपने बेटे की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी जिस वजह से फैंस भारती के बेटे की झलक पाने के लिए बेताब थे और अब कॉमेडियन ने फैंस के इस इंतजार को खत्म कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे संग एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें भारती अपने बेटे पर प्यार लुटाती दिख रही हैं।

विज्ञापन


भारती सिंह ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें कॉमेडियन ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती ने अपने बेटे को अपने दोनों हाथों से पकड़ रखा है और उसके गाल से अपने गाल टच कर रही हैं। इस दौरान भारती की आंखें बंद हैं। तस्वीर में भारती अपने बेटे से प्यार करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो भारती ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

विज्ञापन
विज्ञापन


भारती ने इस तस्वीर पर बेहद ही छोटा कैप्शन दिया है, लेकिन कॉमेडियन ने चंद शब्दों में अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। भारती ने कैप्शन में लिखा, 'लाइफ लाइन।' भारती की अपने बेटे के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को महज एक घंटे में 2 लाख 16 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

इसके अलावा, सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस तस्वीर पर प्यार लुटा रहे हैं। नेहा भसीन ने कमेंट में लिखा, 'भगवान भला करे।' गौहर खान ने लिखा, 'तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। भगवान आपके परिवार को आशीर्वाद दे। पुनीत पाठक की पत्नी निधि ने लिखा, 'हमारा गोला।' इसके अलावा, सुरभि ज्योति और माही विज ने कमेंट में हार्ट इमोजी भेजे हैं। वहीं, फैंस भी इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed