फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   beyhadh 2 star MJ Ashish Chowdhry wear Brooch Worth 1.2 Lakhs

'बेहद 2' फिर चर्चा में, एमजे ने पहना सवा लाख का ब्रोच

Fri, 20 Dec 2019 11:09 PM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 20 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
beyhadh 2 star MJ Ashish Chowdhry wear Brooch Worth 1.2 Lakhs
Beyhadh 2 - फोटो : amar ujala, mumbai
टीवी शो बेहद का दूसरा सीजन भी पहले सीजन की तरह खूब चर्चाओं में है। अभी चर्चा इस बात की है, कि धारावाहिक के मुख्य किरदारों में से एक एमजे यानी कि आशीष चौधरी ने एक पार्टी में सूट पहना। उन सूट में उन्होंने जो ब्रोच लगाया, वह असली सोने का था और उसकी कीमत सवा लाख रूपये थी।
विज्ञापन


कहानी के अनुसार एमजे अपने 30वें स्थापना समारोह पर एक पार्टी का आयोजन करता है, जिसमें वह अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और व्यवसायी मित्रों को बुलाता है। पार्टी के दृश्य को फिल्माने के लिए एमजे का टेलर वह सूट तैयार करता है, जिसमें सोने का असली ब्रोच लगा रहता है।
विज्ञापन


इसपर आशीष चौधरी कहते हैं, 'मुझे इस बात की खुशी है, कि मैं एक ऐसे शो का हिस्सा हूं जहां सेट्स, पोशाकों, डिजाइनिंग और निर्माण पर इतनी बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है। टीवी एक मुश्किल माध्यम है, और किसी ऐसी चीज में इतनी मेहनत करना बहुत कठिन होता है जहां संभवतः अगले दिन इसका प्रसारण करना हो। यह ब्रोच बहुत महंगा है, और ये बात वाकई प्रभावित करती है, कि वो न सिर्फ इस शो पर, बल्कि इस किरदार पर भी बड़ी बारीकी से ध्यान दे रहे हैं। यह बात मायने नहीं रखती कि यह ब्रोच सवा रूपये का है या सवा लाख रूपये का। सबसे खास बात यह है कि इस तरह की बारीकियों के जरिए निर्माताओं का इस शो के प्रति लगाव जाहिर होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

beyhadh 2 star MJ Ashish Chowdhry wear Brooch Worth 1.2 Lakhs
Beyhadh 2 - फोटो : amar ujala, mumbai

एमजे के सूट पर लगे महंगे ब्रोच के बारे में बताते हुए स्टाइलिंग टीम ने कहा, 'क्योंकि एमजे का किरदार एक बेहद दौलतमंद इंसान है, जिसे खुद पर बड़ा घमंड है और जो मानता है कि पैसों से सब कुछ खरीदा जा सकता है, इसलिए हम उनकी आलीशान जिंदगी और बारीक से बारीक बातों पर उनके गौर करने का अंदाज़ दिखाना चाहते थे। ब्रोच में इतने पैसे लगाना इतना कॉमन नहीं है, इसलिए हमने सोचा कि कुछ अलग किया जाए। हमने सफेद सोने का एक जड़ाऊ ब्रोच लिया, जिसकी कीमत सवा लाख रूपये है।'धारावाहिक बेहद एक थ्रिलर रोमांटिक ड्रामा शो है। इस शो में जेनिफर विंगेट, शिविन नारंग और आशीष चौधरी मुख्य भूमिका में हैं।  

 

Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर हो सकता है ये कंटेस्टेंट, सात लोग हैं नॉमिनेटेड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed