फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Beyhadh 2 Shivin Narang gets injured while trying to save Jennifer Winget

जेनिफर विंगेट की जान बचाते हुए घायल हो गए शिविन नारंग

Fri, 13 Dec 2019 12:53 AM IST
Mishra Mishra मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 13 Dec 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
Beyhadh 2 Shivin Narang gets injured while trying to save Jennifer Winget
Shivin Narang - फोटो : amar ujala, mumbai

बेहद 2 की शूटिंग के दौरान जेनिफर विंगेट ने अब तक के सबसे खतरनाक सीक्वेंस का सामना किया, जिससे उनकी जान पर बन आई। इस सीन के दौरान एक मौका ऐसा भी आया कि लोगों की सांसें जहां की तहां अटक गईं। हालात को संभाला अभिनेता शिविन ने जो इस सबके बीच घायल हो गए।

विज्ञापन

Beyhadh 2 Shivin Narang gets injured while trying to save Jennifer Winget
Shivin Narang - फोटो : Social Media

बेहद 2 के लिए शिविन और जेनिफर की एक साथ पहली शूटिंग आउटडोर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर थी। इस शूटिंग के दौरान शिविन उस वक्त रियल लाइफ हीरो बनकर सामने आए, जब उन्होंने जेनिफर को बिल्डिंग से गिरने से बचाया। जब दोनों शूटिंग कर रहे थे तो जेनिफर ने हारनेस (शरीर में बंधी रस्सी) पहन रखी था और वह कंस्ट्रक्शन साइट के मजदूरों वाली लिफ्ट में थीं। अचानक इस लिफ्ट का नियंत्रण बिगड़ गया और वो टॉप फ्लोर से नीचे गिरने लगीं। जेनिफर का हारनेस भी लिफ्ट में फंस गया था और वो इसके साथ खिंची चली जा रही थी। तभी शिविन उनके बचाव में कूदे और उन्हें गिरने से बचा लिया। इस दौरान उनके हाथ में भी चोट लग गई थी लेकिन उन्होंने शूटिंग नहीं रोकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Beyhadh 2 Shivin Narang gets injured while trying to save Jennifer Winget
Shivin Narang - फोटो : amar ujala, mumbai

इस घटना के बारे में शिविन कहते हैं इस तरह के स्टंट करते हुए प्रोडक्शन टीम, सभी कलाकारों का बहुत ख्याल रखती है, और जेनिफर ने भी हारनेस और दूसरे सेफ्टी गियर पहन रखे थे, लेकिन दुर्भाग्य से उनका हारनेस फंस गया। हम दोनों बुरी तरह घबरा गए थे।”

सनी लियोनी फिर मोबाइल धमाके के लिए तैयार, मुंबई में लॉन्च हुआ रागिनी एमएमएस रिटर्न्स का सीजन 2

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed