फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Barkha Sengupta finds love again in Ashish Sharma after separation from Indraneil Sengupta

Barkha Sengupta: इस एक्टर पर आया बरखा सेनगुप्ता का दिल, पति से अलग होने के बाद अभी नहीं लिया है तलाक

Fri, 24 Feb 2023 10:03 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 24 Feb 2023 10:03 AM IST
सार

बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील शादी के 13 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। वहीं, अब बरखा के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। 

विज्ञापन
Barkha Sengupta finds love again in Ashish Sharma after separation from Indraneil Sengupta
बरखा सेनगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छोटे पर्दे की बेस्ट कपल्स की लिस्ट में शिमार बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील सेनगुप्ता को जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता था। दोनों की मुलाकात 'प्यार के दो नामः एक राधा, एक श्याम' के सेट पर हुई और 2008 में उन्होंने शादी कर ली। लेकिन 2021 से वे साथ नहीं हैं। शादी के 13 साल बाद कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं, लेकिन अभी तक तलाक नहीं लिया है। वहीं, अब बरखा के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बरखा सेनगुप्ता को फिर से प्यार हो गया है। कहा जा रहा है कि 43 साल की एक्ट्रेस को एक्टर और प्रोड्यूसर आशीष शर्मा से प्यार हुआ है। दोनों कुछ समय से एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को आशीष की बर्थडे पार्टी में उनके घर पर स्पॉट किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने साथ में डांस और पार्टी की। हालांकि आशीष या बरखा किसी ने भी इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
विज्ञापन

Box Office Report: क्या 'शहजादा' के आगे 'सेल्फी' खींच पाएंगे अक्षय? 'पठान' को कड़ी टक्कर दे रहा 'एंट मैन'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ashish Sharma (@ashishsharma02)

 
बरखा सेनगुप्ता और इंद्रनील शादी के 13 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने तलाक के लिए अर्जी नहीं दी है। वहीं, दोनों की एक 11 साल की बेटी मीरा सेनगुप्ता भी है। दोनों के अलग होने की खबरें 2021 में आई थीं। वहीं, पिछले साल बरखा ने कहा था कि वह अभी भी अपने पति के सरनेम का इस्तेमाल इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्होंने कागज पर शादी की है। खबरों की मानें तो बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ इंद्रनील की नजदीकियां ही उनकी शादी टूटने की वजह है।
Harvey Weinstein: रेप केस में हार्वे वाइंस्टीन को अतिरिक्त 16 साल की जेल, सलाखों के पीछे कटेगी बाकी जिंदगी
 
बरखा सेनगुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार जी5 की वेब सीरीज मुखबीर- द स्टोरी ऑफ ए स्पाई में नजर आई थीं। वहीं, पिछले साल ही नह दुरंगा में भी दिखाई दी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान बरखा सेनगुप्ता ने पिछले साल कहा था कि वह सिंगल पैरेंट हैं और इसलिए उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट्स से ब्रेक लिया है।
Divya Agarwal: वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से सरेआम मांगे 'खानदानी गहने', एक्ट्रेस ने कहा- न कभी पहना..
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed