फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu

TRP Week 52: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दिखाया दम, पहले नंबर पर कुंडली मार कर बैठा है 'अनुपमा'

Thu, 05 Jan 2023 02:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 05 Jan 2023 02:06 PM IST
सार

52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार भी टीवी शोज के बीच उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। स्टार प्लस के एक शो ने लिस्ट में लंबी झलांग लगाई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। 

विज्ञापन
Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu
अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media

विस्तार

छोटे पर्दे के सभी शो दर्शकों की पसंद न पसंद को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। लेकिन समय के साथ ही दर्शकों की पसंद भी अक्सर बदलाव देखने को मिलता है। कुछ शो जहां आते ही लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं, वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें दर्शकों की नजरों में चढ़ने में समय लगता है। शो लोगों को कितना पसंद आ रहा है इस बात का खुलासा हर हफ्ते आने वाली टीआरपी लिस्ट से लगता है। ऐसे में अब 52वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार भी टीवी शोज के बीच उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। स्टार प्लस के एक शो ने लिस्ट में लंबी झलांग लगाई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि टीआरपी की लिस्ट में इस हफ्ते कौन सा शो टॉप पर है और कौन सा पीछे चला गया है...  

विज्ञापन

Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu
अनुपमा - फोटो : twitter

अनुपमा
स्टार प्लस का मशहूर शो 'अनुपमा' पिछले कई हफ्तों से लगातार टीआरपी की लिस्ट में सबसे ऊंचे पायदान पर बना हुआ है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो 'अनुपमा' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस शो में इस वक्त चल रहा ट्रैक अनुज और अनुपमा की जिंदगी में नए तूफान आने की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी इसमें बढ़ती जा रही है। 'अनुपमा' इस बार 2.8 मिलियन इंप्रेशन के साथ फिर से टॉप पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media

गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का शो इस हफ्ते भी दर्शकों का मनोरंजन करने में पीछे नहीं है। जहां पिछले कई हफ्ते यह शो दूसरे स्थान पर था तो वहीं पिछले हफ्ते की तरह ही इस हफ्ते भी शो ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। नील भट्ट और आयशा सिंह के इस शो में नए नए मोड़ सामने आ रहे हैं, जो फैंस को देखना काफी अच्छा लगा रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' को इस हफ्ते 2.6 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं और यह दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जहां इस लिस्ट में चौथे स्थान पर था, तो वहीं इस बार इसने छलांग लगाते हुए तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। स्टार प्लस के इस शो में फैंस को कहानी के साथ-साथ अक्षरा और अभि के बीच आई दूरियां और शो में लीप का ट्रैक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वजह से इस बार शो को 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। आपको बता दें, लीप के बाद शो की स्टार कास्ट में बदलाव देखने को मिलेगा। 
Bigg Boss 16: टास्क में शालीन-टीना और अर्चना के बीच भयंकर लड़ाई, नाराज होकर बिग बॉस ने जब्त किया घर का राशन

Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu
इमली - फोटो : Social media

इमली
इस हफ्ते की लिस्ट में 'इमली' का असर दर्शकों पर थोड़ा कम होता दिख रहा है। 'इमली' तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, शो का टीआरपी लिस्ट में बने रहना यह बता रहा है कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'इमली' को दर्शक देखना पसंद कर रहे हैं। अथर्व और इमली की जोड़ी को लोग अपना प्यार दे रहे हैं। 'इमली' को इस हफ्ते 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। 

Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu
फाल्तू - फोटो : Social media

फाल्तू
फाल्तू सीरियल बीते काफी समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है, धारावाहिक में फाल्तू की कहानी को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि इस बार भी यह शो टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। यह शो पांचवें पायदान पर रहा है। शो को इस हफ्ते 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।
Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप

Barc Trp Week 52 top 10 serial list anupamaa Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin YRKKH Imlie Faltu
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 
   सीरियल का नाम व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6.  कुमकुम भाग्य 2.1
7. पंड्या स्टोर 2.0
8. बिग बॉस 16 2.0
9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2.0
10. कुंडली भाग्य 1.9
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed