फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 shalin bhanot tina dutta sumbul priyanka archana sajid khan fight in salman khan show lost ration

Bigg Boss 16: टास्क में शालीन-टीना और अर्चना के बीच भयंकर लड़ाई, नाराज होकर बिग बॉस ने जब्त किया घर का राशन

Thu, 05 Jan 2023 01:34 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 05 Jan 2023 01:34 PM IST
सार

बिग बॉस इस बार घरवालों को राशन पाने का दूसरा मौका देंगे, लेकिन इसके बदले दांव पर नॉमिनेशन होगा। इस दौरान शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका और अर्चना के बीच जमकर बवाल होगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 shalin bhanot tina dutta sumbul priyanka archana sajid khan fight in salman khan show lost ration
बिग बॉस 16 - फोटो : insta

विस्तार

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में आए दिन प्रतिभागियों के बीच झगड़े देखने को मिलते हैं। एक बार फिर दर्शकों को शो के आने वाले एपिसोड में भयंकर लड़ाई देखने को मिलेगी। यहां एक या दो नहीं, बल्कि सभी घरवाले एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे। अगले एपिसोड में राशन के लिए दोबारा प्रतिभागियों की बीच बहस देखने को मिलेगी। बिग बॉस घरवालों को राशन पाने का दूसरा मौका देंगे, लेकिन इसके बदले दांव पर नॉमिनेशन होगा। इस दौरान शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका और अर्चना के बीच जमकर बवाल होगा।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 shalin bhanot tina dutta sumbul priyanka archana sajid khan fight in salman khan show lost ration
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

राशन के लिए भिड़े कंटेस्टेंट्स
दरअसल, 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो आ चुका है। इस प्रोमों में दिखाया गया है कि घर के नॉमिनेट सात सदस्य एक-दूसरे को फिर से नॉमिनेट करेंगे और राशन को लेने की कोशिश करेंगे। इस टास्क में सौंदर्या, सुंबुल तौकीर खान का नाम लेंगी और सुंबुल, अर्चना को नॉमिनेट करेंगी। वहीं, साजिद खान, श्रीजिता का नाम लेंगे, लेकिन इस टास्क के आखिर में टीना, शालीन और अर्चना किसी भी एक फैसले पर नहीं पहुंचते हैं, जिस वजह से बिग बॉस गुस्से में आकर पूरा टास्क रद्द कर देते हैं। इसका नुकसान पूरे घरवालों को भुगतना पड़ेगा। टास्क रद्द होने की वजह से बिग बॉस घरवालों से सारा राशन छीन लेते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में बढ़ रहा यूपी की हीरोइनों का दबदबा, जानिए आपकी फेवरिट है कहां की रहने वाली...

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 shalin bhanot tina dutta sumbul priyanka archana sajid khan fight in salman khan show lost ration
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

शालीन ने खोया आपा
इस टास्क के बाद शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच भयंकर लड़ाई होने वाली है। इस बीच शालीन एक बार फिर गुस्से में भड़क जाएंगे। दरअसल, शालीन, प्रियंका को कहते हैं कि उन्हें और टीना को नॉमिनेशन से डर लगता है, जिस पर प्रियंका उन्हें कहती हैं कि वह कनफ्यूज हैं। इस बात पर शालीन भड़क जाते हैं और वहां रखे सभी सामान को उठाकर एक बार फिर फेंकने लगते हैं। इस पर प्रियंका भी भड़कते हुए कहती हैं कि मेरे सामने गुस्सा और सामान तोड़कर मत दिखाओ। ये हरकतें टीना दत्ता को दिखाना।

Yamini Singh: इस भोजपुरी अभिनेत्री ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- सेट पर मुझे गंदा काम...

विज्ञापन

Bigg Boss 16 shalin bhanot tina dutta sumbul priyanka archana sajid khan fight in salman khan show lost ration
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

सात घरवालों पर खतरा
दरअसल, इस सप्ताह घर के सात प्रतिभागी नॉमिनेट हैं। इनमें साजिद खान, शालीन भनोट, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर खान और श्रीजिता डे शामिल हैं। बिग बॉस ने इस टास्क के दौरान इन सात प्रतिभागियों में से किन्हीं दो को सुरक्षित रहने का मौका दिया था, लेकिन घरवालों के नए झगड़े के कारण उन्होंने यह मौका गंवा दिया।

Uday Chopra: नरगिस फाकरी से मोहब्बत, मुंबई पुलिस से पंगा, और जानिए क्या हुआ जब बात बिपाशा को गले लगाने की आई..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed