{"_id":"58487a86-7feb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"bade-achhe-lagte-hain-all-set-to-six-months-leap","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बड़े अच्छे लगते हैं' में आया लीप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बड़े अच्छे लगते हैं' में आया लीप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
छोटे परदे पर फिलहाल धारावाहिकों में लीप आने का ट्रेंड जोरों पर है। इसी फेहरिस्त में शामिल हो गया है सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविजन पर प्रसारित धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं'। जी हां, इस धारावाहिक में लीप आ चुका है।
विज्ञापन
आपको जानकर हैरानी होगी धारावाहिक में ये लीप एक साल या दस साल का नहीं बल्कि सिर्फ 6 महीने का है। ऐसा माना जा रहा है, ऐसा पहली बार होगा जब किसी धारावाहिक में इतने कम समय का लीप दिखाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, राम कपूर, प्रिया और पीहु अपनी लाइफ को नया एंगल देने के लिए फ्रेश स्टार्ट लेने रहे हैं। इससे इन तीनों की रिलेशन में एक अच्छी बान्डिंग होगी। वहीं आएशा अपनी ईगो और प्रोपर्टी के चक्कर में अपने बिहेवियर को चाहकर भी बदल नहीं पा रही है।
विज्ञापन
अब देखना होगा कि 6 महीने के लीप के बाद इस शो में क्या कुछ बदलेगा।