Asit Modi: कानूनी पचड़े में फंसे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। जहां हमेशा यह शो अपनी प्रेरणादायक सोच और सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए चर्चा में रहता था, वहीं पिछले काफी दिनों से यह असित कुमार मोदी और जेनिफर मिस्त्री के बीच चल रही लड़ाई की वजह से सुर्खियों में है। जेनिफर द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों के बाद अब निर्माता असित कुमार मोदी की मुसीबत बढ़ गई हैं। दरअसल, उनके खिलाफ शो के एक कलाकार की शिकायत के आधार पर पुलिस केस दर्ज किया गया है।
मुंबई पुलिस ने शो के एक कलाकार की शिकायत के आधार पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित मोदी और ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पवई पुलिस ने असित कुमार मोदी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 509 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।
Adipurush: 3डी में पल्लू गिराने वाली ये हैं विभीषण की पत्नी, नौ और सहायक किरदारों के बारे में दिलचस्प खुलासे
पवई पुलिस ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित कुमार मोदी और दो अन्य क्रू मेंबर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में अभिनेत्री का बयान दर्ज किया। पुलिस जल्द ही असित कुमार मोदी को बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी करेगी। हालांकि, असित मोदी, सोहेल और जतिन ने आरोपों से इनकार किया है। असित मोदी ने एक बयान में कहा, 'हम कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि हमने उसे से निकाल दिया है, इसलिए वह आधारहीन आरोप लगा रही हैं।'
Ram Charan-Upasana: राम चरण और उपासना के घर पधारी 'लाडली', बेटी को पाकर झूम उठा चिरंजीवी का परिवार