Ram Charan-Upasana: राम चरण और उपासना के घर पधारी 'लाडली', बेटी को पाकर झूम उठा चिरंजीवी का परिवार
राम चरण की पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। स्टार्स के घर बेटी का आगमन हुआ है। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार जिस दिन का इंतजार मेगास्टार चिरंजीवी पिछले नौ महीने से कर रहे थे वह आ गया है। राम चरण और उपासना के घर 20 जून को एक नन्ही परी यानी बिटिया रानी का आगमन हो गया है। सभी की खुशी सातवें आसमान पर है और परिवार के साथ-साथ राम चरण के फैंस भी इस खबर को सुन खुशी से झूम उठे हैं।
बीते दिन राम चरण और उपासना को अस्पताल जाते देखा गया था। दोनों को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया था। उपासना प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हो गई थीं और आखिरकार अब अपने पहले बच्चे को जन्म भी दे दिया। इस खबर को सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। राम चरण और उपासना के प्रशंसक नन्ही बच्ची के आने की खबर सुनकर कपल को बधाई दे रहे हैं। परिवारों के साथ ही अभिनेता के फैंस के बीच भी हर्षोल्लास का माहौल है।
पिछले दिनों एक रिपोर्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि राम चरण ने एक इंटरव्यू में अपने होने वाले बच्चे के जेंडर पर हिंट दिया था। राम चरण ने इस वायरल वीडियो में पहले ही खुलासा कर दिया था कि वह बेटे या बेटी किसके पिता बनने वाले हैं। अभिनेता बोले, 'मेरी पहली जान उपासना है। मेरा दूसरा जान मेरा पालतू कुत्ता राइम है। और मेरी तीसरी जान आने वाली है।' इसका मतलब साफ था कि अभिनेता के घर के बेटी का जन्म होने वाला है और हुआ भी वैसा ही। आपको बता दें, राम चरण और उपासना अब तक अपने अलग घर में रह रहे थे। लेकिन, यह कपल जल्द ही चिरंजीवी और सुरेखा के साथ वापस रहने चला जाएगा।