{"_id":"5b917b01867a557ecc3269d1","slug":"ashnoor-kaur-plays-main-role-in-patiala-babes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला बेब्स में मुख्य भूमिका निभाएंगी अशनूर कौर, दर्शकों में मची हलचल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पटियाला बेब्स में मुख्य भूमिका निभाएंगी अशनूर कौर, दर्शकों में मची हलचल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
अशनूर कौर
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन का आने वाला शो पटियाला बेब्स पहले से ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर चुका है। जहां कई कलाकार कई ऑडिशन से होकर गुजर रहे हैं, तो वहीं अशनूर कौर ने पहले ही शॉट में अपनी जगह बना ली है और वह पटियाला बेब्स में मुख्य भूमिका के लिए चुन ली गई हैं।
विज्ञापन
लीड रोल में चुने जाने में अशनूर ने कहा, 'मैं पटियाला बेब्स का हिस्सा बनकर बहुत ही खुश हूं। यह सोनी टीवी पर मेरा लगातार दूसरा शो है। यह कहानी पटियाला की है और इसमें मां-बेटी के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। मैं मिनी खुराना बनी हूं, जो बहुत ही चुलबुली लड़की है और अपनी मां को बहुत प्यार करती है। वह फैशन की दीवानी है।'
विज्ञापन
वहीं, वह टॉमबॉय की तरह है जो मां को हर मुसीबत से बचाती है, क्योंकि वह बाहरी दुनिया से कटी हुई है। शो में उनकी मां की रोल निभा रहीं परिधि के बारे में अशनूर ने कहा, वह बहुत अच्छी हैं और हमारे बीच बहुत खूबसूरत रिश्ता है। सेट पर हम खूब मजा करते हैं।
विज्ञापन
अशनूर कहती हैं कि मेरी अपनी मां के साथ भी वैसा ही रिश्ता है जैसा शो में परिधि के साथ है। मेरे माता-पिता दोनों ही मुझे बहुत सहयोग देते हैं। यह शो मां और बेटी के रिश्ते की अवधारणा पर आधारित है जिसमें दोनों आपस में अच्छी दोस्त हैं। शो की कहानी में भी ये भी बताया गया है कि कैसे एक बेटी अपनी मां की इच्छाओं को पूरा करने के लिए हर तरह की कोशिश करती है।