फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anusha Dandekar says she is entering Bigg Boss 15 house but

Bigg Boss 15: क्या सही में बिग बॉस 15 में एंट्री कर रही हैं अनुषा दांडेकर? यहां जानिए, बोलीं- बड़ी डील हुई है!

Wed, 27 Oct 2021 05:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 27 Oct 2021 05:09 PM IST
सार

टेलीविजन हस्ती और वीजे अनुषा दांडेकर ने बिग बॉस 15 में उनके प्रवेश की अफवाहों पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि क्या सच में वह बिग बॉस 15 के घर में प्रवेश कर रही हैं।

विज्ञापन
Anusha Dandekar says she is entering Bigg Boss 15 house but
अनुषा दांडेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टेलीविजन हस्ती और वीजे अनुषा दांडेकर ने बिग बॉस 15 में उनके प्रवेश की अफवाहों पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि क्या सच में वह बिग बॉस 15 के घर में प्रवेश कर रही हैं। अनुषा ने इस वीडियो में फिल्टर का यूज किया है।अनुषा टीवी एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं और कई बार पहले भी बिग बॉस 15 में जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। लेकिन उनके इस बारे के पोस्ट ने सबको सरप्राइज किया है। हालांकि उन्होंने खुद को अपनी जिंदगी की बॉस बताया है और कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में जाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


नये वीडियो क्लिप में अनुषा दांडेकर अपने बालों के साथ खेलती हुई दिख रही हैं। उन्होंने सफेद ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो के खत्म होते ही वह हंसने लगती हैं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, सभी अफवाहें सच हैं ... मैं घर में प्रवेश कर रही हूं। वे मुझे इतना पैसा दे रहे हैं... पहले तो यह पर्याप्त नहीं था लेकिन अब मैंने एक बड़ी डील साइन की है, जाहिर है कि मैं वह मनोरंजक हूं।  अनुषा ने आगे लिखा है, मैं अब एक अरबपति हूं ... ।
विज्ञापन

 

आप अनुषा की बातों को सच माने इससे पहले ही आपको बता दें कि उन्होंने अफवाहों पर कटाक्ष करते हुए यह बात कही है। दरअसल, अनुषा ने अमेरिकी रैपर लिजो के गाने पर एक रील बनाया है। लिजो का गाना अटकलों पर बेस्ड है और कई दिनों से अनुषा के भी बिग बॉस के घर में जाने की अफवाहें चल रही थी। ऐसे में उन्होंने इस वीडियो को फनी ट्विस्ट दिया है। उन्होंने मजाक में लिखा है कि सभी अफवाहें सच हैं..मै घर में एंट्री कर रही हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed