Rupali Ganguly: चमचमाती मर्सिडीज कार की मालकिन बनीं 'अनुपमा', कीमत जान रह जाएंगे हैरान
रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति अश्विन शर्मा और बेटे रुद्रांश के साथ कार लेने शोरूम में पहुंची हैं। वीडियो में वह कार की डिलीवरी लेने से पहले केक काटते हुए और पूजा करते हुए नजर आ रही हैं।
विस्तार
टीवी शो 'अमुपमा' हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना रहता है। शो में 'अनुपमा' बन लोगों का दिल जीतने वाले रुपाली गांगुली को भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। लंबे समय बाद 'अनुपमा' से वापसी करने के बाद से ही रुपाली सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुद को एक तोहफा दिया है और फैंस के साथ अपनी खुशी का इजहार किया है।
रुपाली गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति अश्विन शर्मा और बेटे रुद्रांश के साथ कार लेने शोरूम में पहुंची हैं। वीडियो में वह कार की डिलीवरी लेने से पहले केक काटते हुए और पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री की कई सारी तस्वीरें भी कार के आसपास लगी हुई हैं। अभिनेत्री खुशी में डांस करती भी नजर आ रही हैं।
Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
वीडियो शेयर करते हुए रुपाली ने लिखा, 'आभार, जय माता दी जय महाकाल। थैंक्यू अश्विनी मेरे साथ ये सपना देखने के लिए और इसे पूरा करने की हिम्मत देने के लिए।' इसके बाद अभिनेत्री ने राजन शाही को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, 'थैंक्यू मुझे एक मौका देने के लिए, जिससे में अपने सपनों को हकीकत में बदल पाई हूं।' वहीं, उन्होंने बेटे रुद्रांश को अपनी सबसे बड़ी ब्लेसिंग बताया।
Pamela Anderson-Jon Peters: 12 दिन में ही टूट गई थी पामेला-जॉन की शादी, पूर्व पति ने वसीयत में छोड़े 81 करोड़
View this post on Instagram
बता दें कि रुपाली गांगुली ने मर्सिडीज-बेंज जीएलई 300 डी कार खरीदी है। रुपाली की इस मर्सिडीज की कीमत करीब एक करोड़ रुपये हैं। अपनी नई कार खरीदने के बाद से एक्ट्रेस काफी खुश हैं। 'अनुपमा' सीरियल के बाद से ही रुपाली गांगुली की लोकप्रियता घर-घर में काफी बढ़ गई है।
Stardust: स्टारडस्ट के 50 साल पूरे होने पर सितारों ने रेड कार्पेट पर बांधा समां, भूमि के लुक ने लूट ली महफिल