{"_id":"63d60e70c846be6fea270fa6","slug":"pamela-anderson-ex-husband-jon-peters-leaves-81-crore-in-his-will-for-actress-said-i-will-always-love-her-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pamela Anderson-Jon Peters: 12 दिन में ही टूट गई थी पामेला-जॉन की शादी, पूर्व पति ने वसीयत में छोड़े 81 करोड़","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Pamela Anderson-Jon Peters: 12 दिन में ही टूट गई थी पामेला-जॉन की शादी, पूर्व पति ने वसीयत में छोड़े 81 करोड़
Sun, 29 Jan 2023 11:44 AM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:44 AM IST
सार
हॉलीवुड प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स ने 2020 में पामेला एंडरसन से शादी की थी। दोनों की शादी महज 12 दिन चली थी। वहीं, शादी टूटने के बाद अब पहली बार जॉन ने अपनी वसीयत से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
जॉन पीटर्स, पामेला एंडरसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हॉलीवुड स्टार पामेला एंडरसन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। छह बार शादी के बंधन में बंध चुकीं पामेला के एक पूर्व पति ने अपनी वसीयत में उनका नाम शामिल किया। पामेला के पूर्व पति हॉलीवुड प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स ने सिर्फ 12 दिन की शादी के लिए उनके नाम एक मोटी रकम कर दी है। 2020 में हुई दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी और अब वसीयत की वजह से दोनों फिर सुर्खियों में छा गए हैं।
विज्ञापन
हॉलीवुड प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स ने 2020 में पामेला एंडरसन से शादी की थी। शादी टूटने के बाद अब जॉन ने अपनी वसीयत से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है। जॉन का कहना है कि वह पामेला से हमेशा प्यार करेंगे और यह रकम उनके लिए छोड़ रहे हैं, चाहे उन्हें जरूरत हो या हो। 74 वर्षीय निर्माता ने कहा, 'मैंने अपनी वसीत में से उनके लिए 10 मिलियन डॉलर छोड़े हैं (भारत की करंसी में करीब 81 करोड़ 51 लाख रुपये), लेकिन उन्हें इस बात का पता नहीं है। मैं पहली बार इस बारे में खुलासा कर रहा हूं।'
विज्ञापन
Oprah Winfrey: खाने के लिए चोरी से लेकर घर छोड़ने तक, हर मुश्किल को पार कर ऐसे कामयाबी के शिखर तक पहुंचीं ओपरा
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार जॉन और पामेला ने पहली बार 1980 के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 20 जनवरी 2020 में खबरें आईं कि दोनों ने शादी कर ली है। पामेला के पब्लिसिस्ट ने भी इसकी पुष्टि की थी। हालांकि शादी के बाद मैरिज सर्टिफिकेट का लीगल पेपरवर्क फाइल नहीं किया गया था। 1 फरवरी 2020 को पामेला ने अनाउंस किया कि उन्होंने पेपरवर्क रोक दिया है। कुछ समय बाद पामेला के ट्विटर पेज पर लिखा गया कि पामेला एंडरसन ने कानूनी रूप से कभी जॉन से शादी नहीं की। रिपोर्ट्स में कहा गया कि जॉन और पामेला ने सिर्फ 5 दिन साथ बिताए और जॉन ने टेक्स्ट मैसेज भेजकर पामेला से ब्रेकअप कर लिया था।
Box Office Report: चौथे दिन भी रही 'पठान' की चांदी, 'थुनिवु'-'वारिसु' के कलेक्शन में भी आया उछाल
बता दें कि पामेला टीवी शो 'बिग बॉस 4' में भी नजर आई थीं। इस दौरान तीन दिन के लिए पामेला को भारी भरकम रकम मिली थी। वहीं, पामेला ने पहले टॉमी ली और किड रॉक से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने रिकी सॉलोमन के साथ दो बार शादी रचाई। वहीं, जॉन पीटर्स के साथ उनकी पांचवीं शादी थी। ज्ञात हो कि जॉन पीटर्स 'बैटमैन' के प्रोड्यूसर हैं।
Manish-Sanyukta: फैंसी ड्रेस... ट्यूशन.. और दिल की बातें... मनीष पॉल ने ऐसे किया बचपन की दोस्त के दिल पर राज