फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande The Last Coffee Actress breaks silence on Pregnancy Rumours happy will become mother one day

Ankita Lokhande: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? पहली बार अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत खुश हूं..

Sat, 18 Feb 2023 11:30 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Feb 2023 11:30 AM IST
सार

'पवित्र रिश्ता' की अर्चना यानी अंकिता लोखंडे जब से विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं, तभी से अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन इन प्रेग्नेंसी रूमर्स पर आज तक अंकिता ने कोई भी बयान नहीं दिया है। हालांकि, हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Ankita Lokhande The Last Coffee Actress breaks silence on Pregnancy Rumours happy will become mother one day
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी की दुनिया में जी टीवी के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए जानी जाती हैं। लोगों के बीच आज भी अंकिता की प्रसिद्धी इतनी ज्यादा है कि सभी उनके बारे में हर छोटे से छोटा अपडेट जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। टीवी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद अब धीरे-धीरे अंकिता बॉलीवुड और ओटीटी पर अपने पैर पसार रही हैं। जहां इन दिनों अंकिता अपनी हाल ही में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'द लास्ट कॉफी' के लिए चर्चाओं में रहने के साथ-साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन अफवाहों के बीच अब अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन

Ankita Lokhande The Last Coffee Actress breaks silence on Pregnancy Rumours happy will become mother one day
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta

'पवित्र रिश्ता' की अर्चना यानी अंकिता लोखंडे जब से विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं, तभी से अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने की खबरें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन इन प्रेग्नेंसी रूमर्स पर आज तक अंकिता ने कोई भी बयान नहीं दिया है। हालांकि, हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में अंकिता ने अक्सर आती इन खबरों पर बोलते हुए कहा, 'पहले सिर्फ शादी की खबरें हो रही थीं, फिर प्रेग्नेंसी की और फिर तलाक की, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मुझे सच में कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई मेरे बारे में क्या बोल रहा है।'
Hansika Motwani: क्या इंजेक्शन से जवां हुईं हंसिका? अभिनेत्री ने खुद सुनाई 'शाका लाका' से 'सुरूर' तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

Ankita Lokhande The Last Coffee Actress breaks silence on Pregnancy Rumours happy will become mother one day
अंकिता लोखंडे - फोटो : insta

अंकिता लोखंडे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ' लोग कुछ तो बोलेंगे ही...उनका काम ही बोलने का है। लोग इस बारे में बात करेंगे, लेकिन जब तक वे अच्छी बात कर रहे हैं, ठीक है।  लेकिन जब ये लोग कुछ उल्टा सीधा बोलेंगे तब यह सब मेरी जिंदगी पर थोड़ा बुरा असर डालेगा। अगर वह मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हैं, मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि मैं एक दिन जरूर प्रेग्नेंट होंगी और मैं लोगों को यह बात खुद बताऊंगी।'
Nagarjuna-Lakshmi: नागार्जुन को लक्ष्मी से हुआ था अरेंज मैरिज वाला प्यार, फिर इस तरह अलग हुईं दोनों की राहें

विज्ञापन

Ankita Lokhande The Last Coffee Actress breaks silence on Pregnancy Rumours happy will become mother one day
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : insta

अंकिता लोखंडे ने इस इंटरव्यू में अपने पति से मिले सपोर्ट के बारे में भी बात की और बोला, 'वह बहुत समझदार पति हैं और सबसे ज्यादा वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह जानते हैं कि मुझे अपना काम कितना पसंद है। हम काम को लेकर डिस्कस करते हैं और वह मेरी हर जरूरत को समझते हैं। वह मेरे टैलेंट पर भरोसा करते हैं और सपोर्ट करते हैं। मैं उन्हें बताती हूं कि मैं क्या करने जा रही हूं। मुझे उन्हें सब बताने में अच्छा लगता है।'
Kashmir Files: अनुपम खेर ने बिना नाम लिए प्रकाश राज पर साधा निशाना, कहा- उन्हें जिंदगी भर बोलना पड़ता है झूठ

Ankita Lokhande The Last Coffee Actress breaks silence on Pregnancy Rumours happy will become mother one day
द लास्ट कॉफी - फोटो : social media

अंकिता लोखंडे के करियर के बारे में बात करें तो 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना और 'मणिकर्णिका' में अहम भूमिका निभाने के बाद अब अभिनेत्री फिल्म 'द लास्ट कॉफी' में नजर आ रही हैं। यह एक शॉर्ट फिल्म है, जो जी 5 पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी रेहान और इरम के तलाक को फाइनलाइज करने से पहले एक कप कॉफी पर  आखिरी बार मिलने के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed