फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande pray maa devi pooja at home with husband vicky jain share unseen photos

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने घर में की देवी मां की पूजा, लिखा- 'प्रार्थना है कि सब खुश और स्वस्थ रहें'

Mon, 10 Nov 2025 02:34 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 10 Nov 2025 02:34 PM IST
सार

Ankita Lokhande Vicky Jain: अंकिता लोखंडे ने अपने पति और पूरे परिवार के साथ अपने घर में मां देवी की पूजा-अर्चना की। जिसकी शानदार झलक अंकिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Ankita Lokhande pray maa devi pooja at home with husband vicky jain share unseen photos
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita

विस्तार

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। अंकिता ने आज अपने परिवार के साथ कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। दरअसल, अंकिता और विक्की की ये तस्वीरें उनके घर में मां देवी की पूजा की हैं। इन तस्वीरों के साथ अंकिता ने सोशल मीडिया हैंडल पर सभी के लिए प्रार्थना करते हुए एक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 

अंकिता का पोस्ट
टीवी से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं अंकिता लोखंडे ने आज इंस्टाग्राम पर अपने परिवार और पति संग पूजा की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'घर में देवी की पूजा और इतने सारे भगवानों की मौजूदगी ने हमें अपार शांति और आशीर्वाद दिया है। इस सफलता की राह पर आज मैं और विक्की एक टीम की तरह खड़े हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande jain (@lokhandeankita)


विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान का अदा किया शुक्रिया
अंकिता ने आगे लिखा, 'विक्की की प्रोड्यूसर के तौर पर जो जर्नी शुरू हुई है, वो मां की कृपा का हिस्सा है। सबसे बड़ी दौलत आजकल शांति और सुकून है और इश्वर ने हमें वो दिया है। हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं कि हमें अच्छी सेहत, प्यारा परिवार और ऐसा सुंदर काम करने का मौका मिला। बस यही प्रार्थना है कि सब खुश और स्वस्थ रहें।' 
विज्ञापन

अंकिता का करियर
अंकिता ने टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस शो में अर्चना के किरदार से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। इसी दौरान वह कई रियलिटी शो का भी हिस्सा बनीं। इसके बाद, उन्होंने 2019 में फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में कदम रखा। 
 

अंकिता और विक्की की शादी
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर, 2021 को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में शादी की थी। यह एक भव्य समारोह था। उनकी शादी में कई टीवी सेलेब्रिटीज और उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। 

यह भी पढ़ें: पूजा भट्ट ने की नई फिल्म की घोषणा, 'पंचायत' के इस एक्टर की बनेंगी मां, दिखेगी सदियों पुरानी कबूतरबाजी परंपरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed