फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: नई नवेली दुल्हन बनीं अंकिता लोखंडे का टूटा पैर, ऐसी हालत देख फैंस हुए बेचैन

Wed, 29 Dec 2021 04:13 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 29 Dec 2021 04:13 PM IST
सार

अशिता धवन ने  फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के गाने 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' पर अंकिता का मजेदार डांस देख कहा, ‘टांग टूटी पर हिम्मत न छूटी, मान गए नई दुल्हन की शिद्दत को’।

विज्ञापन
Ankita lokhande jain suffered from leg injury shared dance video on aamir khan song pardesi pardesi
Ankita Lokhande - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री और 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने - ‘परदेसी परदेसी जाना नहीं’ पर अंकिता के डांस मूव्स वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अंकिता काफी मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेत्री के प्रशंसक काफी चिंता में आ गए हैं।

Ankita lokhande jain suffered from leg injury shared dance video on aamir khan song pardesi pardesi
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे जैन की दोस्त अशिता धवन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री के पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। वीडियों में अंकिता टूटे पैर के साथ मस्ती भरे अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनके एक्सप्रेशन्स से ये वीडियो शानदार लग रहा है।

Ankita lokhande jain suffered from leg injury shared dance video on aamir khan song pardesi pardesi
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में अभिनेत्री ने शॉर्ट प्रिंटेड फ्रॉक पहनी हुई हैं। उन्होंने बन के साथ हेयरबैंड कैरी किया है। अंकिता वीडियो में सपोटर की मदद से खड़े रहकर डांस करती नजर आ रही हैं। अशिता धवन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर एक नोट चिपका हुआ है। जिसमें लिखा है - ‘टांग टूटी पर हिम्मत न छूटी, मान गए नई दुल्हन की शिद्दत को’ वहीं अशिता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘लव योर स्पिरित मिसेज जैन (आपका साहस मुझे बहुत पसंद है श्रीमती जैन)... नए साल की सिर्फ शुरुआत मत करो, उस में कूद जाओ।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita lokhande jain suffered from leg injury shared dance video on aamir khan song pardesi pardesi
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashita Dhawan (@ashitadhawan)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed