{"_id":"f41467c6-7ca9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"ankita-and-i-are-not-married-sushant-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकिता और मैंने अभी शादी नहीं की है : सुशांत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अंकिता और मैंने अभी शादी नहीं की है : सुशांत
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Fri, 22 Feb 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि उन्होंने और उनकी पार्टनर अंकिता लोखंडे ने अभी शादी नहीं की है। जब वह विवाह करने का फैसला करेंगे तो पूरी दुनिया को इस बारे में पता होगा।
विज्ञापन
सुशांत ने कहा, "मैं तीन सालों से यह अफवाह सुन रहा हूं। हम दोनों अपनी शादी की बात क्यों छुपाएंगे जबकि अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बता चुके हैं। हम जब भी शादी करेंगे तो पूरी दुनिया को बताएंगे। इसमें छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब उनकी शादी होगी तो तीन शहरों पटना, इंदौर और मुम्बई में दावत होगी।
सुशांत कहते हैं कि अंकिता उनकी पहली हिंदी फिल्म 'काई पो चे' को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है।
फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सुशांत जरा भी घबराए हुए नहीं हैं, उन्होंने कहा, "वह (अंकिता) फिल्म को लेकर मुझसे अधिक उत्साहित है। अंकिता के मुताबिक, मैं पहले से ही स्टार हूं। इस बात पर मैं उससे कोई बहस नहीं करता।"
विज्ञापन
चूंकि, सुशांत अपने शहर पटना में अपने दोस्तों और परिजनों के लिए अपनी फिल्म का विशेष प्रदर्शन रख रहे हैं। वह ऐसा ही अंकिता के शहर इंदौर में भी करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, "यदि फिल्म का विशेष प्रदर्शन पटना में रखा जा रहा है तो इंदौर में भी रखा जाना चाहिए। अंकिता इंदौर की रहने वाली है। मेरे लिए उसके शहर और अपने शहर में कोई भेद नहीं है। उसके परिजन और दोस्त मेरे भी परिजन और दोस्त हैं, इसलिए वहां भी फिल्म का विशेष प्रदर्शन होना चाहिए।"
सुशांत और अंकिता छोटे पर्दे के पारिवारिक धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के दौरान एक दूसरे से मिले थे। दोनों चार साल से एक-दूसरे के साथ हैं।