फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   ankit gupta injured his fingers while playing guitar in junooniyat but he the continues shoot

Ankit Gupta : 'जुनूनियत' में गिटार बजाते वक्त चोटिल हुए अंकित गुप्ता, नहीं रुकने दी शो की शूटिंग

Mon, 06 Mar 2023 11:17 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 06 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
ankit gupta injured his fingers while playing guitar in junooniyat but he the continues shoot
अंकित गुप्ता - फोटो : insta

टीवी शो 'जुनूनियत' को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। शो का दमदार प्रोमो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 'जुनूनियत' तीन गायको की कहानी पर आधारित है, जो अपने सपने को पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं। 'बिग बॉस 16' से मशहूर हुए अंकित गुप्ता भी इस शो का हिस्सा हैं। हाल ही में शो की शूटिंग के दौरान उनकी उंगलियों में चोट लग गई थी, लेकिन चोट लगने के बावजूद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी।

विज्ञापन

ankit gupta injured his fingers while playing guitar in junooniyat but he the continues shoot
अंकित गुप्ता - फोटो : social media
'जुनूनियत' के लिए सीखा गिटार बजाना

अंकित इस शो में 'जहान' का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने लगातार गिटार बजाए हैं, जिसकी वजह से उनकी उंगलियां सूज गई हैं। इसके बावजूद भी वह इस चुनौती से पीछे नहीं हटे और शो के किरदार के प्रति उनका समर्पण किसी प्रेरणा से कम नहीं है। अंकित ने शो के लिए खुद गिटार बजाना सीखा है। ताकि शो के किरदार को वह और बेहतर तरीके से दिखा पाएं। एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में वास्तव में कभी वाद्य यंत्र नहीं बजाया है, और यह दूसरी बार है जब मैंने गिटार पकड़ा हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

ankit gupta injured his fingers while playing guitar in junooniyat but he the continues shoot
अंकित गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूज जाती थी उंगलियां- अंकित

यह एक नया अनुभव है और मैं तब तक अभ्यास करता रहूंगा जब तक कि मैं इसे अच्छे से बजाना न सीख जाऊं। कुछ शॉट्स के लिए मुझे तेज गति से गिटार बजाना पड़ता है, जिससे मेरी उंगलियां सूज जाती हैं और चोट लग जाती है साथ ही उन्होंने कहा कि  यह ठीक है क्योंकि कोई दर्द नहीं, कोई लाभ नहीं। एक्टर ने आगे कहा , "मैं दर्शकों को शो पर दिखाए गए प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।" वहीं, अंकित गुप्ता ने शो में अपने किरदार के बारे में भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा, "जहान काफी हद तक मेरे जैसा ही है। वह बहुत शांत और रचनाशील है। उसका कोई दोस्त नहीं है। वह किसी के साथ ज्यादा बात नहीं करता है। वह अपने परिवार की सुनता है। उसके मन में अपनी फैमिली के लिए जूनून है। मुझमें और अंकित में काफी सारी समानताएं हैं। एक समानता जो नहीं है वह यह है कि 'जहान' एक संगीतकार हैं, जो अपना संगीत लिखता और बनाता हैं। यह मेरे लिए एक असंभव काम है।

यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara: रील लाइफ में फिर बनेगी सिड-कियारा की जोड़ी, करण जौहर ने संभाली 'करीब' लाने की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed