{"_id":"8a2e15152099c21ede64a25bee450703","slug":"anil-kapoor-will-back-with-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़ा टीवी शो लेकर आ रहे है अनिल कपूर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सबसे बड़ा टीवी शो लेकर आ रहे है अनिल कपूर
अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल कपूर का दावा है कि वह छोटे पर्दे के इतिहास का सबसे बड़ा और चौंकाऊ शो लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल कपूर ने फिल्मों के बाद छोटे पर्दे पर बड़ी छलांग लगा दी है। अमेरिका की इंटरनेशनल एमी-अवार्ड विजेता टेलीविजन सीरीज ‘24’ का भारतीय संस्करण वे लेकर आ रहे हैं।
फिल्मी सितारों से भरी यह 24 कड़ियों में सिमटी 24 घंटे की कहानी कलर्स चैनल पर चार अक्तूबर से हर शुक्रवार-शनिवार को रात 10 बजे प्रसारित होगी। मुंबई में बृहस्पतिवार को एक भव्य कार्यक्रम में चैनल और अनिल कपूर ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
एक राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर बुने गए इस थ्रिलर में दर्शक अनुपम खेर, टिस्का चोपड़ा, राहुल खन्ना, रिचा चड्ढ़ा, मंदिरा बेदी, अनिता राज और शबाना आजमी जैसे फिल्मी चेहरों को भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
‘24’ में अनिल कपूर एंटी टैररिस्ट यूनिट के एजेंट जयसिंह राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। जिसके लिए देश और देशवासियों की सुरक्षा से बढ़ कर कुछ भी नहीं। वह अपने परिवार और दोस्तों तक को अपने फर्ज के सामने तवज्जो नहीं देता।
लेकिन अपने कर्तव्य के रास्ते पर बढ़ते हुए वह कुछ इस तरह मुश्किलों में फंसता है कि उसके अपने चाह कर भी उसकी मदद नहीं कर पाते। ‘24’ उन चौबीस घंटों की कहानी है, जब जय सिंह राठौर को पता चलता है कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आदित्य सिंघानिया (नील भूपलम) आतंकवादियों के निशाने पर हैं।
उनकी हत्या के प्लान को अंजाम दिया जा रहा है। जय सिंह राठौर को हर हाल में आतंकियों का मिशन नाकाम करना है। ‘24’ के सह-निर्माता अनिल कपूर के अनुसार, ‘यह धारावाहिक टेलीविजन इतिहास को बदल देगा। इसका थ्रिल, एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा दर्शकों को बांधे रखेगा।’ तो इंतजार कीजिए चार अक्तूबर का।