फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   angoori bhabhi to show evil avatar on Bhabhiji Ghar Par Hain going horror

कॉमेडी से क्या हॉरर शो बन जाएगा 'भाबीजी घर पर हैं'? एक भूत की हो रही है एंंट्री

Thu, 24 Aug 2017 01:16 PM IST
amarujaal.com- Presented: कुशमिता राणा
amarujaal.com- Presented: कुशमिता राणा Updated Thu, 24 Aug 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
angoori bhabhi to show evil avatar on Bhabhiji Ghar Par Hain going horror
भाबीजी घर पर हैं
मशहूर टेलीविजन शो 'भाबीजी घर पर हैं' इन दिनों जमकर धमाल मचा रहा है। शो के हर किरदार को जबरदस्त पसंद किया जाता है। अब ये शो थेड़ा डरावना होने जा रहा है। जी हां शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी आत्रे अब भटकती आत्मा के रूप में दिखाई देंगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विद्या बालन की फिल्म ‘भूल भुलैया’ में निभाए गए किरदार से प्रेरित यह किरदार एक ठकुराइन की आत्मा का है, जो अंगूरी भाभी के अंदर समा जाती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- KBC के 9वें सीजन में सात करोड़ के लिए खेल सकेंगे कंटेस्टेंट, और भी हुए हैं बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शिवांगी ने कहा, 'मेरे लिए यह भूमिका काफी चुनौतीपूर्ण रही, क्योंकि ऐसी भूमिका मैंने पहले कभी नहीं निभाई थी। ठकुराइन उर्दू में बात करती है और मुझे यह सीखनी पड़ी। इसके अलावा, मुझे इस किरदार में अंगूरी के किरदार से बिल्कुल अलग दिखना है।'

शिवांगी ने कहा कि इस किरदार की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसकी आवाज काफी भारी है और उनकी असल आवाज काफी नरम है। यह उनके असल जीवन से काफी अलग है। इस किरदार को निभाने के लिए अंगूरी भाबी ने घंटों प्रेक्टिस की है। 
पढ़ें- 'बिग बॉस' की इस एक्स कंटेस्टेंट ने बिकनी में मचाया धमाल, देखें तस्वीरें

भाई भूत की एंट्री होने के बाद ये तो साफ है कि शो अब और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed