फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amitabh Bachchan starts shooting for the 10th season Of kbc

करोड़पति बनने के लिए हो जाएं तैयार, बिग बी ने शुरू की KBC के 10वें सीजन की शूटिंग

Sun, 19 Aug 2018 09:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 19 Aug 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan starts shooting for the 10th season Of kbc

महानायक अमिताभ बच्चन ने टेलीविजन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस लोकप्रिय शो से अमिताभ का पुराना नाता रहा है। केबीसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर’ से प्रेरित है।

विज्ञापन


अमिताभ ने ट्वीट किया कि ‘केबीसी दोबारा शुरू। इसके शुरू हुए 18 साल हो गए हैं। अब 10वां सीजन आ रहा है। आपके प्यार और सपोर्ट के बिना यह संभव नहीं था।'
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन वर्ष 2000 से इस शो के साथ जुड़े हैं। अमिताभ बच्चन केबीसी के कई सारे सीजन होस्ट कर चुके हैं। शो के पिछले सीजन शानदार रहे हैं। जब भी ये शो शुरू होता है तो TRP के मामले में बाकी सीरियल को पीछे छोड़ देता है। अमिताभ बच्चन ने मेकर्स से सीजन को छोटा रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इस kbc 10  के प्रोमो भी ट्विटर पर शेयर किए गए हैं। ये शो 3 सितंबर से दर्शकों की टीवी स्क्रीन पर दस्तक देगा। ये शो सोमवार से रविवार तक रात 9 बजे ऑन एयर होगा।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed