{"_id":"5b8e85cf867a55486048f15c","slug":"amitabh-bachchan-kbc-episode-2-know-question","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KBC 10: हॉट सीट पर बैठ आज इन सवालों के जवाब देंगे सोमेश यादव, शो से पहले ही जान लें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: हॉट सीट पर बैठ आज इन सवालों के जवाब देंगे सोमेश यादव, शो से पहले ही जान लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
kbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन का पॉपुलर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 10वां सीजन ऑन एयर हो चुका है। इस बार प्रोग्राम की टैग लाइन है ‘कब तक रोकोगे’। फॉर्मेट में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन कुछ नए फीचर जरूर जोड़े गए हैं। केबीसी सीजन 10 के पहले एपिसोड में सोनिया यादव ने 12 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि जीतकर गेम छोड़ दिया। सोनिया के बाद अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे सोमेश कुमार।
सोमेश कुमार पेशे से टिकिट कलेक्टर हैं। आज रात 9 बजे प्रसारित होने वाले शो में अमिताभ सोमेश से कौन सा सवाल पूछेंगे ये हम आपको पहले ही बता देते हैं। जिससे की शो के दौरान आपको उस सवाल का जवाब ढ़ूढने की जरूरत न पड़े।

KBC 9
आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन सोमेश यादव से पूछेंगे, 'भारत में सबसे पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री किस राज्य से थी?' इसके ऑप्शन्स होंगे- केरल, असम, जम्मू कश्मीर और गोवा। इसका जवाब है असम।
बता दें कि देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री असम की सैयदा अनवरा तैमूर हैं। तैमूर ने दिसंबर, 1980 से जून, 1981 तक राज्य सरकार की अगुवाई की थी। साल 1988 में तैमूर राज्यसभा सदस्य बनीं थीं और साल 1972, 1978, 1983 और 1991 में कांग्रेस में रहते हुए राज्य विधानसभा में चुनी गईं थी। साल 2011 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर एआईयूडीएफ में जॉइन कर लिया था।

इस बार शो में लाइफ लाइन, फिफ्टी-फिफ्टी, ऑडियंस पोल और जोड़ीदार जैसे सेगमेंट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खास बात ये है कि पिछले सीजन में जिस ‘आस्क द एक्सपर्ट’ सेगमेंट को हटा दिया गया था, उसकी इस बार वापसी हो रही है। पहले फोन पर एक्सपर्ट से जवाब लिया जाता था लेकिन इस बार यह वीडियो कॉल के जरिए होगा।