फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Akanksha Puri who is Bigg Boss Ott 2 Contestant mika singh ki voti actress career love life controversies

Akanksha Puri: जानें कौन हैं आकांक्षा पुरी? इंदौर की गलियों से निकलकर 'बिग बॉस' के घर तक का सफर रहा शानदार

Sat, 17 Jun 2023 11:45 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 17 Jun 2023 11:45 PM IST
सार

आकांक्षा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और फिर वह एक्टिंग के क्षेत्र में आई थीं। हालांकि, अब अभिनेत्री 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा बन गई हैं।

विज्ञापन
Akanksha Puri who is Bigg Boss Ott 2 Contestant mika singh ki voti actress career love life controversies
आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram

विस्तार

कजरारी आंखें....गोरे गाल..जलवा कमाल और हुस्न बेमिसाल..ये सभी शब्द आज सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में बतौर चौथी कंटेस्टेंट शामिल हईं आकांक्षा पुरी के लिए बिल्कुल सटीक बैठते हैं। अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नाम न केवल अभिनय में बल्कि तमाम तरह ही कॉन्ट्रोवर्सीज के चलते सुर्खियों में रहा है। चाहे फिर अभिनेत्री की लव लाइफ हो या फिर सिंगर मीका सिंह संग उनका रिश्ता। लेकिन सभी कॉन्ट्रोवर्सीज से आगे बढ़कर अब आकांक्षा पुरी ने एक ऐसे प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी है, जिसे 'विवादों का घर' कहा जा सकता है। आकांक्षा का 'बिग बॉस ओटीटी 2' का सफर आज से शुरू होने जा रहा है, ऐसे में उससे पहले चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आकांक्षा पुरी कौन हैं? और मीका सिंह से उनका क्या रिश्ता रहा है...  

विज्ञापन

Akanksha Puri who is Bigg Boss Ott 2 Contestant mika singh ki voti actress career love life controversies
आकांक्षा पुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं आकांक्षा पुरी?
मध्य प्रदेश के नामी-गिरामी शहर इंदौर की गलियों से निकलीं आकांक्षा पुरी आज टीवी की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। 26 जुलाई 1988 को दुनिया में कदम रखने वाली आकांक्षा के परिवार का यूं तो सिनेमा जगत से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, लेकिन अगर किस्मत में बुलंदियों को पाना लिखा हो तो कैसे कोई मुंह मोड़ सकता है। दरअसल, आकांक्षा के पिता आर के पुरी जहां अपने जमाने में एक सहायक पुलिस आयुक्त रहे हैं, वहीं अभिनेत्री की मां एक गृहणी। आकांक्षा ने अपनी स्कूली पढ़ाई से लेकर कॉलेज तक सभी इंदौर से ही पूरी की। हालांकि, जब आकांक्षा ने सिनेमा की दुनिया में कदम रखने की ठानी तो वह अपना बोरिया-बिस्तर लेकर माया नगरी आ गई थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Akanksha Puri who is Bigg Boss Ott 2 Contestant mika singh ki voti actress career love life controversies
आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram

कैसे शुरू किया करियर
आकांक्षा पुरी ने इंदौर में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह एयरहोस्टेस रहीं, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें माया नगरी मुंबई खींच लाई थी। यहां उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग के क्षेत्र में सफलता पाने के बाद आकांक्षा ने एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। आकांक्षा ने न केवल टीवी की दुनिया में बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपना अभिनय कौशल दिखा सबको हैरान कर दिया था। आकांक्षा ने बतौर अभिनेत्री कई साउथ फिल्मों में काम किया है, जिसमें साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'एलेक्स पंडित' भी शामिल है।  साउथ में सफलता का स्वाद चखने के बाद आकांक्षा को मधुर भंडारकर की फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' में काम करने का मौका मिला और इसके बाद वह बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगी थीं। 

विज्ञापन

Akanksha Puri who is Bigg Boss Ott 2 Contestant mika singh ki voti actress career love life controversies
मीका सिंह-आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
पारस और मीका संग प्यार के पींगे बजा चुकी हैं आकांक्षा
आकांक्षा के करियर से ज्यादा उनकी लव लाइफ चर्चा का विषय रही है। अभिनेत्री की जिंदगी में सिनेमा जगत के दो मशहूर लोगों के दस्तक दी थी। हालांकि, दोनों से की आकांक्षा का रिश्ता नहीं चला। अभिनेत्री के दिल की धड़कनें पहली बार 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता पारस छाबड़ा को देखकर बढ़ी थीं। दोनों की नजदीकियां सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' के सेट पर बढ़ी थीं, जिसमें आकांक्षा माता पार्वती की भूमिका में थीं और पारस रावण का किरदार निभा रहे थे। लेकिन 2017 में शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी का अंत पारस के साल 2019 'बिग बॉस' में एंट्री लेते ही हो गया था। इसके बाद आकांक्षा ने 'मीका की वोट्टी' में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने बाकी लड़कियों को पछाड़ सिंगर का दिल जीता था। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई थी, लेकिन बाद में आकांक्षा और मीका ने इस रिश्ते को महज दोस्ती का नाम देकर सब खत्म कर लिया था। यह सभी के लिए काफी शॉकिंग था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed