{"_id":"5f16f0e2-7cc9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"aishwarya-rai-honors-8-fearless-women-at-ibn7-zindagi-live-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिंदगी लाइव अवार्ड्स' ने किया निडर महिलाओं का सम्मान ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'जिंदगी लाइव अवार्ड्स' ने किया निडर महिलाओं का सम्मान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 22 Feb 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईबीएन 7 ने हाल ही में 'जिंदगी लाइव अवार्ड्स' आयोजित किया जिसमें 8 महिलाओं को सम्मानित किया गया। ये सम्मान दरअसल, उन महिलाओं के लिए रखा गया था जो कठिन परिस्थितियों का डट कर मुकाबला करती हैं।
विज्ञापन
मारूति सुजुकी के साथ मिलकर आईबीएन 7 का 'जिंदगी लाइव अवार्ड्स' का ये दूसरा संस्करण है। इस अवॉर्ड फंक्शन को नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस होटल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने उन विजेताओं को सम्मानित किया, जो भारत की महिलाओं के विजयी भावना का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी प्रतिष्ठित सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
विज्ञापन
दरअसल, आईबीएन 7 'जिंदगी लाइव अवार्ड्स' आईबीएन 7 चैनल पर इसी नाम से प्रसारित हो रहे एक पुरस्कार-विजेता टॉक शो का विस्तार है। इस पुरस्कार में विजेताओं के चयन के लिये एक विशिष्ट प्रक्रिया को अपनाया गया, जिसमें आईबीएन 7 के संपादकीय मंडल ने महिलाओं की दिल को छू लेने वाली कहानियों और प्रेरणादायक प्रयासों को ध्यान में रखते हुये विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
पुरस्कार समारोह में सम्मानित होने वालीं 8 विजेता महिलाओं के नाम निम्नलिखित हैं:
* एमी बी श्रॉफ
* हेमा अजीज
* किरण ठाकुर
* सबीना
* अमिता शर्मा
* उम्मुल खेर
* कार्तिका अन्नामलई
* हिना नफीस और उज्मा नफीस
इस मौके पर आईबीएन7 के मैनेजिंग एडिटर, आशुतोष का कहना था कि ''जिंदगी लाइव अवार्ड्स' की पेशकश करते हुये हमें बेहद प्रसन्नता हो रही है। यह पुरस्कार मानवीय जोश का पूरक है। इस वर्ष हमने आठ निडर महिलाओं को सम्मानित किया है, जिन्होंने सामाजिक कलंकों और वर्जनाओं को चुनौती दी और जीवन के उत्साह को चुना।'