{"_id":"d6411918-4286-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"actor-suresh-gopi-to-host-malayalam-version-of-kbc","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कौन बनेगा करोड़पति' के मलयालम संस्करण में गोपी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कौन बनेगा करोड़पति' के मलयालम संस्करण में गोपी
तिरुवनंतपुरम/आईएएनएस
Updated Mon, 10 Dec 2012 10:32 AM IST
विज्ञापन
मलयालम सुपरस्टार सुरेश गोपी टेलीविजन शो 'निंगालक्कुम अकाम कोडेश्वारन' के दूसरे संस्करण की मेजबानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
'निंगालक्कुम अकाम कोडीश्वरन' ब्रिटेन के गेम शो 'हू वांट टू बी ए मिलेनेयर' का मलायलम संस्करण है और इसके हिंदी संस्करण का नाम 'कौन बनेगा करोड़पति' है जिसकी मेजबानी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन करते हैं।
गोपी अपने कॅरियर से खुश हैं। गोपी ने कहा, "क्या मैंने आपको 2010 में नहीं बताया था कि मेरा बेहतरीन आना अभी बाकी है और देखिए टेलीविजन शो 'निंगालक्कुम अकाम कोडीश्वरन' के दूसरे संस्करण से मैंने शुरुआत की है, अगले महीने शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के तीसरे संस्करण के बारे में भी मुझसे पूछा गया है।"
विज्ञापन
इसके पहले संस्करण से गोपी की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ था।