दूसरी बार मां बनीं टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया, तस्वीर के साथ शेयर की खुशखबरी; बेटे का रखा खूबसूरत नाम
Aashka Goradia Welcome Baby Boy: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। जानिए गुड न्यूज साझा करते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा और बेटे के नाम का भी किया खुलासा…
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने गुड न्यूज शेयर की है। आशका ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। आशका और उनके पति ब्रेंट गोबल ने अब फैंस के साथ ये खुशखबरी साझा की है। सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फोटो के साथ कपल ने अपन बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। साथ ही चार सदस्यों के परिवार के रूप में एक नए चैप्टर की शुरुआत को लेकर शुक्रिया भी अदा किया है।
कपल ने रिचर्ड थियोडोर गोबल का किया स्वागत
आशका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें कपल और उनके बड़े बेटे के हाथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वो नवजात को थामे हुए हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए एकट्रेस ने कैप्शन में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।
इसमें उन्होंने खुशखबरी साझा करते हुए कहा, ‘1 मई 2026 को हमारे दिलों में आए हमारे बेटे रिचर्ड थियोडोर गोबल का आगमन हुआ। एक बार फिर भगवान की करनी पर हमारा भरोसा बढ़ गया।
हमें मिले सभी उपहारों और खुशखबरियों के लिए ईश्वर का तहे दिल से शुक्रिया। एक और बेटे के साथ विलियम अलेक्जेंडर के लिए भाईचारे का एक नया बॉन्ड शुरू हुआ है। दो बेटे आने वाले दिनों में कितने रोमांच हमारा इंतजार कर रहे हैं।’
View this post on Instagram
पिछले साल की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा
पिछले साल दिसंबर में आशका और ब्रेंट ने अपनी शादी की आठवीं सालगिरह मनाते हुए अपनी दूसरी गर्भावस्था की घोषणा की थी। आश्का गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने 2017 में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। अक्तूबर 2023 में उनके बेटे विलियम अलेक्जेंडर के जन्म के साथ वे पहली बार पेरेंट्स बने।
आशका को ‘कुसुम’, ‘लागी तुझसे लगन’ और ‘नागिन’ जैसे पॉपुलर टीवी शो के लिए जाना जाता है।