Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tejasswi Prakash On her Wedding plans with Karan in Celebrity MasterChef says I am okay with a court marriage

Tejasswi Prakash: करण के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी तेजस्वी, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में बताया शादी का प्लान

Mon, 17 Mar 2025 02:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 17 Mar 2025 02:25 PM IST
सार

Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। हाल ही में तेजस्वी ने अपने शादी के प्लान पर बात की और बताया कि वे और करण किस तरह शादी करना चाहेंगे।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash On her Wedding plans with Karan in Celebrity MasterChef says I am okay with a court marriage
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री हिना खान हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ 'सेलिब्रिटी मास्टशेफ' में पहुंचीं। दोनों स्पेशल गेस्ट के रूप में अपनी शादी का मेन्यू तय करने शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागी सेलेब्स को टास्क दिए। हिना और रॉकी ने प्रतिभागियों को लड़की वाले और लड़केवाले दो ग्रुप में बांट दिया। इस शो में फराह खान ने तेजस्वी से उनकी शादी का प्लान पूछा।

विज्ञापन
Trending Videos

Tejasswi Prakash On her Wedding plans with Karan in Celebrity MasterChef says I am okay with a court marriage
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

बोलीं- कोर्ट मैरिज से दिक्कत नहीं
शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में फराह खान ने तेजस्वी से करण कुंद्रा के साथ उनकी शादी का प्लान जनना चाहा। इस पर तेजस्वी ने खुलासा किया कि वे सादगी के साथ शादी करना चाहेंगी। करण पंजाबी हैं और तेजस्वी महाराष्ट्रीयन। ऐसे में फराह ने पूछा कि उनकी शादी किस तरह की होगी? इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने खुलासा किया, 'मुझे नॉर्मल कोर्ट मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे ऐश करेंगे'।

यह खबर भी पढ़ें:
Taapsee Pannu: ‘गांधारी’ की शूटिंग हुई पूरी, अभिनेत्री ने फिल्म को लेकर शेयर किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन

Tejasswi Prakash On her Wedding plans with Karan in Celebrity MasterChef says I am okay with a court marriage
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

बिग बॉस 15 में हुईं आंखें चार
इस दौरान तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की पहली मुलाकात का भी जिक्र हुआ। हिना खान ने उनकी लव स्टोरी के बारे में सवाल किया। तेजस्वी ने बताया कि वे और करण एक रियलिटी शो में मिले थे। उन्होंने कहा, 'एक दिवाली सीक्वेंस था। हम डांस कर रहे थे और हैप्पी दिवाली की शुभकामना देने के लिए एक-दूसरे की ओर बढ़े। और तभी अचानक कुछ हुआ। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को 'बिग बॉस 15' के दौरान एक-दूजे से प्यार हुआ। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ayushmann Khurrana: 'फिट इंडिया' आइकन बने आयुष्मान खुराना, लोगों को फिटनेस और सेहत के लिए करेंगे प्रेरित

विज्ञापन

Tejasswi Prakash On her Wedding plans with Karan in Celebrity MasterChef says I am okay with a court marriage
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

ये प्रतिभागी हैं शो का हिस्सा
शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में विकास खन्ना, फराह खान और रणवीर बरार जज हैं। कुकिंग रियलिटी शो का प्रीमियर 25 जनवरी, 2025 को हुआ था। तब से यह दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वर्तमान में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के प्रतियोगी अर्चना गौतम, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया, फैजल शेख और उषा नाडकर्णी हैं। जल्द ही इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed