फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Becomes Fit India Icon Inspires People Towards Fitness and Health

Ayushmann Khurrana: 'फिट इंडिया' आइकन बने आयुष्मान खुराना, लोगों को फिटनेस और सेहत के लिए करेंगे प्रेरित

Mon, 17 Mar 2025 01:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Mar 2025 01:44 PM IST
सार

Ayushmann Khurrana: हाल ही में आयुष्मान खुराना को फिट इंडिया आइकन चुना गया। वह लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए प्रेरित करेंगे। इस अभियान की शुरुआत साल 2019 में हुई थी।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Becomes Fit India Icon Inspires People Towards Fitness and Health
मनसुख मांडविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना को फिट इंडिया आइकन बनाया गया है। यह सम्मान उन्हें केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में फिट इंडिया मूवमेंट के कार्यक्रम में दिया। आयुष्मान अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस खास अभियान का हिस्सा हैं। यह मूवमेंट फिटनेस को हर भारतीय की जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहता है। 

विज्ञापन

Lee Si Young: आठ साल बाद पति से अलग हो रहीं ‘स्वीट होम’ अभिनेत्री, तलाक की शर्तों पर बनी सहमति

विज्ञापन

युवाओं को प्रेरित करेंगे आयुष्मान

आयुष्मान अपनी फिल्मों की वजह से युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। वह अब लाखों लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करेंगे। यह अभियान लोगों को सिखाता है कि छोटी-छोटी आदतों से सेहतमंद रहा जा सकता है। साथ ही, इसके तहत पारंपरिक भारतीय खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
L2 Empuraan: टाइम्स स्क्वायर पर दिखाया गया मोहनलाल की फिल्म का प्रोमो, खुशी से झूम उठे फैंस

विज्ञापन

सेहत की अहमियत पर कही ये बात

आयुष्मान ने सेहत की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, "अगर सेहत अच्छी है तो जिंदगी की हर मुश्किल आसान लगती है। चाहे वह निजी हो या काम से जुड़ी हो। अगर सेहत खराब हो तो वही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। अच्छी सेहत हमें हर काम करने की ताकत देती है। एक फिट इंसान आत्मविश्वास से भरा होता है। सेहत ही सबकुछ है। फिट देश ही समृद्ध देश है।"  

विज्ञापन

सम्मान के लिए व्यक्त किया आभार

उन्होंने सम्मान के लिए आभार भी व्यक्त किया। आयुष्मान ने आगे कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का इस शानदार पहल के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। खेल मंत्री मनसुख मांडविया का भी धन्यवाद, जिन्होंने इसे आगे बढ़ाया। फिट इंडिया आइकन बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं युवाओं और देश को लंबी उम्र की शुभकामना देता हूं- आयुष्मान भवः।"  

2019 में शुरू हुआ था अभियान

इस कार्यक्रम में मनसुख मांडविया ने आयुष्मान की तारीफ की। उन्होंने कहा, "आप जैसे सितारे जब फिट इंडिया की बात करते हैं तो युवा प्रेरित होते हैं। आपकी बातों से लोग इस अभियान से जुड़ेंगे। एक फिट इंसान देश को विकसित बनाने में मदद करता है। आपने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।" फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त 2019 को शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री ने इसे लॉन्च किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed