सतीश शाह के अंतिम संस्कार पर गाया गया यह गाना, 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Satish Shah Last Rites: सतीश शाह के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेडी मजीठिया, राजेश कुमार, सुमीत राघवन, रूपाली गांगुली और देवेन भोजानी नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतीश शाह के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेडी मजीठिया, राजेश कुमार, सुमीत राघवन, रूपाली गांगुली और देवेन भोजानी समेत 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी लोग सतीश शाह की चिता के सामने हाथ जोड़कर खड़े होकर उनके लिए शो का थीम सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जेडी मजीठिया ने लिखा 'साराभाई का टाइटल ट्रैक हम सभी के लिए एक रस्म बन गया। सतीश भाई भी बहुत अच्छे गायक थे और हमें लगा कि टीम की तरफ से यही सही श्रद्धांजलि है।' इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'सतीश सर को यह सबसे सही श्रद्धांजलि है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'एक टीम के रूप में, कलाकार के रूप में और एक इंसान के रूप में आप सभी का सम्मान करती हूं।'
जेडी मजीठिया ने एक दूसरी पोस्ट में जानकारी दी है कि सतीश शाह की प्रार्थना सभा कल होगी। उन्होंने सतीश शाह की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'सोमवार 27 अक्तूबर को साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक प्रार्थना सभा होगी।'
सतीश का अंतिम संस्कार रविवार सुबह बांद्रा के एक श्मशान घाट पर किया गया। अभिनेता के अंतिम संस्कार में डेविड धवन, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अशोक पंडित, जॉनी लीवर, दिलीप जोशी और अन्य बॉलीवुड हस्तियाँ भी शामिल हुईं।