तारक मेहता का उल्टा चश्मा: शो छोड़ने के दो साल बाद सड़कों पर नजर आया यह कलाकार, लोगों के घर बनाते हैं खाना
Tmkoc Actor Cooking Food On Roads: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के गोली (कुश) इन दिनों रोड़ पर लोगों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। एक्टर को शो छोड़े काफी वक्त हो गया है। जानें क्या है पूरा मामला?
विस्तार
टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सभी किरदार दर्शकों के दिलों के काफी करीब हैं। इसी में से एक किरदार था गोली जिसे कुश शाह ने निभाया था। मगर 2024 में कुश ने शो छोड़ दिया। जानें क्या कर रहे हैं अब गोली.
शो छोड़ने के बाद कहां हैं कुश?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को गोली ने 2 साल पहले अलविदा कर दिया। इसके बाद अब मुंबई में फूड व्लॉगिंग कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया में वह रोड़ पर लोगों से उनके घर पर खाना बनाने की इजाजत मांगते दिखे। कुश का कहना है कि उन्हें खाना खाने का ही नहीं खिलाने का भी शौक है।
रोड़ पर लोगों से पूछा सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोली उर्फ कुश रोड पर जा रहे हैं। इसके साथ ही वह लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वह उन सब के लिए खाना बना सकते हैं। कुछ लोग इस बात से हिचकिचाते हुए नजर आते हैं।
मगर कुछ देर बाद एक परिवार उन्हें अपने किचन में खाना बनाने की इजाजत दे देता है। इस दौरान उनके फैंस पीछे से गोली-गोली चीयर करते नजर आते हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर फैंस ने कमेंट सेक्सन में उन्हें अपने घर इनवाइट करना शुरू कर दिया।
कुश ने क्यों छोड़ा था शो?
शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से कुश काफी लंबे वक्त से जुड़े हुए थे। उन्होंने लगभग 14 साल शो में काम किया। मगर इसके बाद वह अपनी पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते थे। इसके साथ ही अपने लिए अलग करियर चाहते थे। इन योजनाओं पर काम नहीं हो पाया और आज वह व्लॉगिंग कर रहे हैं।